फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy MahaShivratri 2023: आज महाशिवरात्रि के महापर्व पर इन शुभ संदेशों के जरिए दें अपने प्रियजनों को शुभकामना

Sat, 18 Feb 2023 11:15 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
Happy Maha Shivratri 2023 Message Badhai Sandesh: आज यानी 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के पावन मौके पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर भक्त अपनी मनोकामना की पूर्ति की प्रार्थना करते हैं। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में आज के दिन भोले बाबा को प्रसन्न करना आसान होता है। विवाहित महिलाएं परिवार की सुख शांति और सदा सौभाग्यवती होने के लिए महाशिवरात्रि का व्रत रखती हैं। इसी तरह लड़के भी अच्छे भविष्य, सुखी जीवन और बेहतर स्वास्थ्य के लिए उपवास रहते हैं और महाकाल की पूजा आराधना करके शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। लोग इस मौके पर आप अपने करीबियों, परिजनों एक दूसरे को शिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हैं और उनके सुखमय भविष्य की प्रार्थना करते हैं। आप भी इस मौके पर अपने प्रियजनों और दोस्तों को महाशिवरात्रि की आकर्षक तस्वीरों के साथ शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
ॐ में ही आस्था, ॐ में ही विश्वास
ॐ में ही शक्ति, ॐ में ही सारा संसार
ॐ से ही होती हैं अच्छे दिन की शुरुआत
जय शिव शंकर!
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !
विज्ञापन

3 of 8
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
काल भी तुम और महाकाल भी तुम
लोक भी तुम और त्रिलोक भी तुम
शिव भी तुम और सत्य भी तुम!
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

4 of 8
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का
काल भी उसका क्या बिगाड़े
जो भक्त हो महाकाल का!
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !
विज्ञापन

5 of 8
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
मैंने तेरा नाम ले लेकर ही सारे काम किए हैं
लोग समझते हैं कि मैं किस्मत वाला हूं
पर असल में तो भोले मेरा सारा काम बनाता है।
महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई !
विज्ञापन

6 of 8
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
ये कैसी घटा छाई हैं,
हवा में नई सुर्खी आई है,
फ़ैली है जो सुगंध हवा में जरुर
महादेव की महाशिवरात्रि आई है।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

7 of 8
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
सारा जग है प्रभु तेरी शरण में,
सर झुकाते हैं शिव तेरे चरण में,
हम बनें भोले की चरणों की धूल,
आओ शिव जी पर चढ़ायें श्रद्धा के फूल
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

8 of 8
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
शिव की बनी रहे आप पर छाया,
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया
मिले आपको वो सब अपनी ज़िन्दगी में,
जो कभी किसी ने भी न पाया, ॐ नमः शिवाय !
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें