फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MahaShivratri 2023: शिव-पार्वती के मिलन का प्रतीक है महाशिवरात्रि, मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए करें ये उपाय

Sat, 18 Feb 2023 06:50 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
शिव-पार्वती के मिलन का प्रतीक है महाशिवरात्रि, मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock
Mahashivratri 2023 Upay: प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि 18 फरवरी 2023 को है। पौराणिक ग्रंथों में मिलने वाली कथाओं के अनुसार इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था, इसलिए ये दिन शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। मान्यता के अनुसार इस दिन शिव जी और माता पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही हो या फिर जो लोग अपने सच्चे प्रेम की प्राप्ति करना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि का पर्व उनके लिए बहुत ही शुभ दिन है। इस दिन सच्चे समर्पण के भाव से कुछ उपायों को करने से आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय...  

MahaShivratri 2023: इस बार महाशिवरात्रि पर बन रहे हैं कई संयोग, व्रत और पूजा से पूर्ण होंगे सभी मनोरथ
विज्ञापन

2 of 4
शिव-पार्वती के मिलन का प्रतीक है महाशिवरात्रि, मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock
शीघ्र विवाह के लिए
यदि विवाह में बाधाएं आ रही हों तो महाशिवरात्रि के दिन किसी ऐसे मंदिर में जाएं जहां पर शिव-पार्वती की प्रतिमाएं एक दूसरे के पास बनी हो। इसके बाद लाल रंग की मौली लेकर शिव जी और माता पार्वती की परिक्रमा करते हुए सात बार मौली से दोनों के बांध दें। यदि परिक्रमा करने के लिए उपयुक्त स्थान न हो तो एक ही स्थान पर खड़े होकर भी मौली बांध सकते हैं। तत्पश्चात दोनों की संयुक्त रूप से पूजा अर्चना करें। फिर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती से मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करें।
विज्ञापन

3 of 4
शिव-पार्वती के मिलन का प्रतीक है महाशिवरात्रि, मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock
मनचाहे जीवन साथी के लिए
महाशिवरात्रि के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनकर किसी शिव मंदिर में जाएं। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। इसके बाद माता पार्वती को सुहाग की वस्तुएं लाल चूड़ियां, लाल चुनरी, मेहंदी, बिंदी, सिंदूर, कुमकुम आदि चीजें अर्पित करें। इसके बाद माता पार्वती से प्रार्थना करें। इसके बाद रामचरितमानस में वर्णित शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग अवश्य पढ़ें। मान्यता है कि विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करने और मनचाहा जीवन साथी की प्राप्ति के लिए ये पाठ बहुत ही शुभ होता है।

MahaShivratri 2023: महाशिवरात्रि के दिन करें शिव-पार्वती चालीसा का पाठ, अखंड सौभाग्य की होगी प्राप्ति 
विज्ञापन

4 of 4
शिव-पार्वती के मिलन का प्रतीक है महाशिवरात्रि, मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock
प्रेम विवाह के लिए
प्रेम विवाह के लिए महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती के समक्ष रामचरित मानस की इस चौपाई का पाठ करें। रामचरित मानस में ये प्रसंग बालकांड का है, जिसके अनुसार प्रभु श्री राम को देखकर सीता जी उनसे विवाह करने की कामना के लिए इस चौपाई को पढ़ते हुए मां पार्वती से भगवान राम को वर के रूप में प्राप्त करने की कामना की थी।
तौ भगवानु सकल उर बासी। करिहि मोहि रघुबर कै दासी।।
जेहि कें जेहि पर सत्य सनेहू। सो तेहि मिलइ न कछु संदेहू।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें