फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि आज: राशि के अनुसार करें शिवजी की पूजा,भोलेनाथ की प्रसन्नता के साथ ग्रह भी हो जाएंगे अनुकूल

Tue, 01 Mar 2022 01:19 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
विज्ञापन
1 of 8
Mahashivratri 2022: इस बार महाशिवरात्रि पर दो शुभ संयोग बनने के साथ पंचग्रही योग भी बन रहा है। ऐसे में शुभ संयोग में महाशिवरात्रि पर शिव आराधना करने पर सभी भक्तों की मनोकामनाएं अवश्य ही पूरी होंगी। - फोटो : अमर उजाला
Mahashivratri Puja Vidhi: आज भगवान शिव की उपासना और पूजा का सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि है। फाल्गुन मास कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि वह महारात्रि है जिसका शिव तत्व से घनिष्ठ सम्बन्ध है। यह पर्व शिव के दिव्य अवतरण का मंगल सूचक पर्व है। उनके निराकार से साकार रूप में अवतरण की रात्रि ही महाशिवरात्रि कहलाती है। शास्त्रों का कथन है कि 'शिवः अभिषेक प्रियः'अर्थात कल्याणकारी शिव को अभिषेक अत्यंत प्रिय है। समस्त मनोरथों को पूर्ण करने की शक्ति शिवलिंग के अभिषेक में समाहित है। ब्रह्म का विग्रह रूप ही शिव हैं। ''रुतम -दुःखम द्रावयति-नाशयतीति रुद्रः' यानि भगवान शिव सभी दुखों को नष्ट कर देते हैं। शिवलिंग का पूजन-अभिषेक करने से सभी देवी-देवताओं के अभिषेक का फल उसी क्षण प्राप्त हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र का भी शिव की उपासना से सीधा संबंध है इसलिए शिवपूजा में काम आने वाली सभी चीजों के अलावा आप कुछ चीजें अपनी राशि के अनुरूप भोलेनाथ पर अर्पित करते हैं तो भोले नाथ की कृपा के साथ-साथ आपके ग्रह भी मजबूत होकर अच्छा फल प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
राशि
मेष और वृश्चिक राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी मंगल हैं। अतः इन राशि के जातक गन्ने के रस, गुड़ के जल या पंचामृत से शिवजी का अभिषेक करने के बाद लाल चन्दन, लाल पेड़ा और लाल, केसरिया अथवा पीले रंग के पुष्प अर्पित करें।
 
विज्ञापन

3 of 8
राशि
वृषभ और तुला राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी शुक्र हैं। इन राशि वाले लोगों को दूध-दही,पंचामृत से अभिषेक कर शक्कर,चावल,सुंगंधित इत्र,सफ़ेद चंदन और सफ़ेद रंग के पुष्प व धतूरा आदि भगवान शिव को अर्पित करें।

4 of 8
मिथुन
मिथुन और कन्या राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी बुध है अतः मिथुन और कन्या राशि के लोग पंचामृत के अलावा गन्ने के रस व नारियल पानी शिवजी का अभिषेक करें एवं भोलेनाथ पर मूंग,कुशा,भांग,दूब चढ़ाकर शिवजी को पान अर्पित करें।
विज्ञापन

5 of 8
राशि
कर्क राशि
इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। इस राशि के जातक शिवजी का घी से अभिषेक कर चावल,कच्चा दूध,सफ़ेद आकड़ा,चमेली व नैवैध में सफेद मिठाई अर्पित करें ।
विज्ञापन

6 of 8
राशि
सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्य देव है जो सभी ग्रहों और राशियों के भी स्वामी माने गए हैं। इस राशि वाले जातक गुड़ के जल से अभिषेक कर गुड़ से बनी हुई मिठाई और लाल रंग के फूल गुड़हल, मदार ,गुलाब व लाल कनेर अर्पित करें।
विज्ञापन

7 of 8
राशि
धनु और मीन राशि
इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। इनकी अशुभता में कमी और शुभता में वृद्धि के लिए इस राशि के जातकों को पीले, लाल, गुलाबी या केसरिया रंग के पुष्प शिवजी पर अर्पित करने चाहिए। इसके अलावा इस राशि के लोग केसर-हल्दी युक्त दूध से अभिषेक करने के साथ-साथ केसर,बेसन की पीली मिठाई का भोग लगाएं।
विज्ञापन

8 of 8
राशि
मकर और कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी सूर्य पुत्र शनिदेव हैं। इन राशियों वाले लोग पंचामृत के अलावा तिल मिश्रित जल से भी शिवजी का अभिषेक कर शमीपत्र चढ़ाएं। उड़द की दाल और तिल से बनी हुई मिठाई का भोग लगाएं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें