फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि 2021: मनोकामना के अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक और पाएं फल

Tue, 02 Mar 2021 11:58 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
महाशिवरात्रि 2021: महाशिवरात्रि का पावन पर्व 11 मार्च, गुरुवार को है। - फोटो : अमर उजाला
11 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि की पूजा आराधना का फल प्रदोषकाल में ही श्रेष्ठ माना गया है। त्रयोदशी तिथि का अंत और चतुर्दशी तिथि के आरम्भ का संधिकाल ही इनकी परम अवधि है। किसी भी तिथि, वार, नक्षत्र, योग, करण आदि तथा सुबह-शाम के संधिकाल को प्रदोषकाल कहा जाता है। वैसे तो शिवरात्रि हर माह के कृष्ण पक्ष कि चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है किन्तु फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए और अलग-अलग मनोकामना के लिए भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
शिवलिंग - फोटो : Social media
भगवान शिव को जल्दी प्रसन्न करने और मनचाहा वरदान पाने के लिए महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। कच्चे दूध से शिव का अभिषेक करने से आरोग्य की प्राप्ति होती हैं और संतान का सुख मिलता है।
विज्ञापन

3 of 8
mahashivratri, lord shiva - फोटो : अमर उजाला
दु:खों को दूर करने के लिए महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का किसी पवित्र नदी के जल से "ॐ नम: शिवाय" मंत्र का जाप करते हुए अभिषेक करें।
 

4 of 8
lord shiva
धन वृद्धि और लंबी आयु पाने के महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का गाय के घी से अभिषेक करें। इस पूजन से भगवान शिव प्रसन्न होंगे और सभी मनोकामनाओं को शीघ्र पूर्ण करेंगे। 
 
विज्ञापन

5 of 8
lord shiva
ग्रह दोषों और शत्रु बाधा को दूर करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का सरसों के तेल से अभिषेक करें। इस पूजा से शत्रुओं का नाश होता है।
विज्ञापन

6 of 8
lord shiva
भगवान शिव की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि पर उनका चंदन से अभिषेक करना न भूलें क्योंकि शिवलिंग पर चंदन चढ़ाने से साधक का सौभाग्य जगता है। उसमे समाज में मान-सम्मान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

7 of 8
lord shiva
महाशिवरात्रि पर भक्तिभाव से शिवलिंग पर शहद से अभिषेक से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन से कर्ज का मर्ज भी दूर हो जाता है और परिजनों के बीच सामंजस्य बना रहता है।
 
विज्ञापन

8 of 8
shivling
महाशिवरात्रि रात्रि पर शिव का दही से अभिषेक करने पर जीवन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही साधक को वाहन सुख की प्राप्ति होती है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें