फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 फरवरी को महाशिवरात्रि: उससे पहले यहां करें सभी 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन और जानिए महत्व

Mon, 17 Feb 2020 01:41 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
MahaShivratri 2020
महाशिवरात्रि हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों के लिए एक बहुत बड़ा त्योहार है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन ही देवी पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। वहीं शिव पुराण के अनुसार महाशिवरात्रि पर सृष्टि का आरंभ हुआ था। इन दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष रूप से पूजा-आराधना की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त महाशिवरात्रि के दिन शिवमंदिरों और ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर शिवलिंग पर जल चढ़ाता है उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है। देश में कुल 12 ज्योतिर्लिंग हैं। इस महाशिवरात्रि के मौके पर आइए जानते हैं इन सभी ज्योतिर्लिंगों का महत्व...
विज्ञापन

2 of 13
सोमनाथ मंदिर - फोटो : Social Media
सोमनाथ- सोमनाथ को भारत में स्थित सभी 12 ज्योतिर्लिंगों में सबसे पुराना और पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। यह गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में है। शिवपुराण के अनुसार इसी जगह पर चंद्रमा को श्राप से मुक्ति मिली थी। श्राप से मुक्ति मिलने के बाद स्वयं चंद्रदेव ने इसी स्थान पर शिवलिंग की स्थापना की थी। इस मंदिर को 17 बार विदेशी अक्रांताओं ने नष्ट किया था।
विज्ञापन

3 of 13
मल्लिकार्जुन- यह ज्योतिर्लिंग आन्ध्र प्रदेश के कृष्ण नदी के समीप श्रीलैश पर्वत पर स्थित है। ऐसा कहा जाता है जितना महत्व कैलाश है उसी तरह इसका भी महत्व है। इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।

4 of 13
महाकालेश्वर
महाकालेश्वर- यह ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के उज्जैन नगर में स्थित है। यह एक मात्र ऐसा ज्योतिर्लिंग है जो दक्षिणमुखी है। महाकाल की भस्मारती विश्व भर में प्रसिद्ध है। महाकाल की पूजा करने से आयु से संकट टल जाता है और व्यक्ति की आयु बढ़ जाती है।
विज्ञापन

5 of 13
ओंकारेश्वर
ओंकारेश्वर- यह मंदिर मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के समीप स्थित है। यह ज्योतिर्लिंग ऊं के आकार लिए हुए है इस कारण से इसे ओंकारेश्वर नाम से जाना जाता है।
 
विज्ञापन

6 of 13
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ- यह ज्योतिर्लिंग उत्तराखंड में स्थित है। जिस तरह कैलाश भगवान शिव को बहुत प्रिय है उसी तरह से केदारनाथ का भी बहुत महत्व है।
विज्ञापन

7 of 13
बैजनाथ- यह ज्योतिर्लिंग झारखण्ड प्रदेश में स्थित है। इसे भी सभी 12 ज्योतिर्लिंग में से एक माना जाता है।

8 of 13
भीमशंकर महादेव - फोटो : ANI
भीमशंकर- यह ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र प्रांत के भीमा नदी के किनारे पर स्थापित है। इस ज्योतिर्लिंग को मोटेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है।

9 of 13
काशी विश्वनाथ मंदिर।
काशी विश्वनाथ- यह ज्योतिर्लिंग बनारस में स्थापित है। सभी धर्म स्थलों में काशी का अत्याधिक महत्व है। ऐसी मान्यता है कि प्रलय आने पर भगवान शिव काशी को अपने त्रिशूल पर धारण कर लेंगे। 

10 of 13
त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग
त्र्यंबकेश्वर-यह ज्योतिर्लिंग गोदावरी नदी के करीब नासिक जिले में स्थित है। ऐसी मान्यता है कि गौतम ऋषि के आग्रह पर भगवान शिव ने ज्योतिर्लिंग रूप में इस जगह स्थापित हुए थे।

11 of 13
नागेश्वर महादेव मंदिर
नागेश्वर- यह ज्योतिर्लिंग गुजरात के द्वारिका में स्थित है। इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन मात्र से ही सभी तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है और सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

12 of 13
रामेश्वर महादेव का मंदिर - फोटो : amar ujala
रामेश्वरम- यह ज्योतिर्लिंग चार धामों में से एक है। यह तमिलनाडु राज्य में स्थित है। ऐसी मान्यता है इस स्थान पर स्वयं भगवान राम ने ज्योतिर्लिंग की स्थापना की थी। जिसके कारण इस ज्योतिर्लिंग का नाम रामेश्वरम पड़ा।
विज्ञापन

13 of 13
गुफा के अंदर शिवलिंग मिला - फोटो : अमर उजाला
घृष्णेश्वर- यह ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र में स्थित है। एलोरा की प्रसिद्ध गुफाएं भी यहीं पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें