फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Shivratri 2018: जानिए महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त, पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें

Mon, 12 Feb 2018 09:21 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
13 फरवरी को देश में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा हालांकि कुछ जगहों पर 14 फरवरी को भी शिवभक्त शिवरात्रि मनाएंगे। इसके पीछे पंचांग में भेद का कारण बताया जा रहा है। ऐसी मान्यता है इस दिन भगवान शिव का विवाह माँ पार्वती से हुआ था। लेकिन कुछ कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरंभ हुआ था। शिवभक्त भोलेनाथ को खुश करने के लिए सुबह से ही मंदिरों में पूजा-पाठ में लीन हो जाते हैं। ऐसे में इस महाशिवरात्रि का पूजा करने का सही समय क्या है और पूजा में किन चीजों को चढ़ाना चाहिए। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह तिथि 13 फरवरी और 14 फरवरी दोनों दिन रहेगी। इस साल मंगलवार की रात 10 बजकर 35 मिनट पर चतुर्दशी तिथि का शुभारंभ होगा। 14 फरवरी की रात 12 बजकर 46 मिनट तक चतुर्दशी रहेगा। इसलिए महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त 13 फरवरी की आधी रात से शुरू होकर 14 फरवरी तक रहेगा।
विज्ञापन

3 of 4
शिवभक्तों के लिए इस शिवरात्रि निशिता काल पूजा का समय 12 बजकर 9 से  1 बज कर 1 मिनट तक रहेगा। यानी मुहूर्त की कुल अवधि 51 मिनट तक रहेगा। 14 फरवरी को पारण का समय सुबह 7 बजकर 30 मिनट से दोपहर 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। महाशिव रात्रि की पूजा चार पहरो में होती है।
विज्ञापन

4 of 4
शिवरात्रि को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सुबह जल और दूध से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा गंगाजल,घी,शहद,चीनी के मिश्रण से भोलेनाथ को स्नान करना चाहिए। उसके बाद शिवलिंग पर चंदन लगाकर फूल, बेलपत्र,धतूरा और भांग अर्पित करके आराधना करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें