Maha Shivratri 2026: शिव और पार्वती के दिव्य मिलन का पावन पर्व महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाया जाएगा। यह सभी शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है और इसे प्रभु की कृपा पाने का शानदार अवसर माना जाता है। यही नहीं महाशिवरात्रि पर विधि-विधान से शिवलिंग की पूजा-अर्चना करने से भोलेनाथ शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं मनचाहा जीवनसाथी की कामना पूरी करते हैं। कहते हैं कि, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप की थी। इसलिए महाशिवरात्रि पर पूरे विधि-विधान से उपवास रखने से योग्य वर की प्राप्ति होती हैं। लेकिन अगर पूरी श्रद्धा से शिव-पार्वती की आराधना के साथ कुछ आसान उपाय भी किए जाएं, तो मनचाहे साथी की प्राप्ति व सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद भी मिलता है। ऐसे में आइए इन उपायों को जानते हैं।