महानवमी पर कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त 2026
- फोटो : freepik
महानवमी पर कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त 2026
नवरात्रि की नवमी पर कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनका पूजन करने की परंपरा है। इस अवसर पर कन्याओं के साथ भैरव स्वरूप माने जाने वाले बालक को भोजन कराने की परंपरा भी कई जगह प्रचलित है। कन्या पूजन के दौरान कन्याओं के पैर धोकर, तिलक लगाकर और भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया जाता है।
बताए गए मुहूर्त के अनुसार, 19 अक्तूबर को कन्या पूजन के लिए सुबह 6 बजकर 30 मिनट से 10 बजकर 30 मिनट तक का समय विशेष शुभ माना गया है। हालांकि, श्रद्धालु अपनी सुविधा और पारिवारिक परंपराओं के अनुसार भी कन्या पूजन कर सकते हैं।
दुर्गा सप्तशती पाठ: शारदीय नवरात्रि में सप्तशती पाठ का महत्व, जानें सही विधि और इससे मिलने वाले लाभ
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।