फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Gupt Navratri 2025: माघ की गुप्त नवरात्रि पर करें अपनी राशि के अनुसार उपाय, मिलेगी तरक्की

Fri, 24 Jan 2025 06:57 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

माघ गुप्त नवरात्रि वर्ष के पहले महीने माघ माह में आती है। ऐसा विश्वास है कि इस दौरान राशियों के अनुसार किए गए उपायों से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। 
विज्ञापन
1 of 13
माघ गुप्त नवरात्रि 2025 - फोटो : Amar Ujala
Magh gupt Navratri 2025: साल में चार नवरात्रि मनाई जाती हैं, जिनमें से माघ गुप्त नवरात्रि एक विशेष महत्व रखती है। यह नवरात्रि वर्ष के पहले महीने, माघ माह में आती है। इस बार माघ गुप्त नवरात्रि 30 जनवरी 2025 से शुरू होकर 7 फरवरी 2025 को समाप्त होगी। इन नौ दिनों के दौरान माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा विधि-विधान से करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। ऐसा विश्वास है कि इस दौरान राशियों के अनुसार किए गए उपायों से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। ऐसे में आइए जानते हैं माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान किए जाने वाले राशि के अनुसार उपाय और फल।

Navratri 2025 Dates: साल 2025 में कब मनाई जाएगी शारदीय, चैत्र और गुप्त नवरात्रि? नोट कर लें तिथि

विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला
माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान उपाय और फल
मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए नवरात्रि के नौ दिनों तक नौ कन्याओं को लाल चुनरी भेंट करना शुभ होता है। ऐसा करने से उनके जीवन में सुख और शांति बनी रहती है।
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ राशि - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को देवी दुर्गा को नवरात्रि के दौरान नौ प्रकार के भोग अर्पित करने चाहिए। यह उपाय धन और संपत्ति में वृद्धि का कारक बनता है।

4 of 13
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए नवरात्रि के नौ दिनों तक माता दुर्गा को हरी चुनरी और हरी चूड़ियां चढ़ाना शुभ होता है। इससे उनकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए गुप्त नवरात्रि के दौरान हवन अवश्य करें। हवन में चावल की खीर और शहद के साथ आहुति दें। इस उपाय को करने से आपको अवश्य ही शुभ फल मिलेंगे।
 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
नवरात्रि के दौरान सुबह और शाम दोनों समय मां दुर्गा के नर्वाण मंत्र का जाप करें। यह उपाय सिंह राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है।
 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक अगर नवरात्रि में नौ दिन तक दुर्गा चालीसा का पाठ करते हैं, तो यह उनके जीवन में खुशहाली और शांति लाने वाला होता है।
 

8 of 13
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए जरूरतमंदों को दान देना विशेष फलदायी माना जाता है। इससे माता का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।
 

9 of 13
वृश्चिक राशि - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को पूरे नौ दिन हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करना चाहिए। यह उपाय उनके लिए लाभकारी साबित होगा।
 

10 of 13
धनु राशि - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातक अगर 21 गोमती चक्र और 3 नारियल देवी दुर्गा को चढ़ाते हैं, तो उनके जीवन में समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है।
 

11 of 13
मकर राशि - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए नवरात्रि के दौरान नौ दिन तक शिवलिंग पर लौंग का जोड़ा अर्पित करना लाभकारी होता है।

  

12 of 13
कुंभ राशि - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को नवरात्रि के दौरान दुर्गा चालीसा का नियमित पाठ करना चाहिए। यह उपाय उनके जीवन में सुख और सफलता लाने वाला होता है।

 
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि:
मीन राशि के जातकों के लिए गुप्त नवरात्रि में देवी दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करना अत्यंत शुभ माना गया है। इससे उनकी किस्मत चमक सकती है। इन उपायों को श्रद्धा और विश्वास के साथ अपनाने से व्यक्ति अपने जीवन की बाधाओं को दूर कर सकता है और माता दुर्गा की कृपा प्राप्त कर सकता है।
 

Masik Shivratri 2025: मासिक शिवरात्रि के दिन शिवजी को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेंगे शुभ फल

PM Modi Kumbh Snan: प्रधानमंत्री मोदी ने क्यों चुना कुंभ स्नान के लिए 5 फरवरी का दिन? जानें इस तिथि का महत्व


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें