Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसे भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन आधी रात को भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था, इसलिए इस तिथि को श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह धर्म की रक्षा और भक्ति-प्रेम का त्योहार है, जिसका इंतजार सभी को साल भर रहता है। इस दिन देशभर के मंदिरों में कृष्ण जी के बालरूप यानी लड्डू गोपाल की पूजा का भव्य आयोजन और विधि-विधान से अभिषेक किया जाता है। हालांकि पूजा कब करनी है ? चांद निकलने का समय क्या रहेगा, यह सवाल मन में बना रहता है। ऐसे में आइए साल 2025, जन्माष्टमी की पूजा विधि से लेकर रोहिणी नक्षत्र की संपूर्ण जानकारी जान लेते हैं।