फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laddu Gopal Shringar Tips: जन्माष्टमी पर करें कान्हा जी का श्रृंगार, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Fri, 15 Aug 2025 01:15 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Laddu Gopal Seva Niyam: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल का सोलह श्रृंगार, झूला झुलाना और माखन-मिश्री का भोग अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन पूरे श्रद्धा-भाव से पूजा करने से सुख, समृद्धि और भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
1 of 10
कृष्ण जन्माष्टमी 2025 - फोटो : Instagram
Laddu Gopal Shringar Samagri: भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं और पूरे दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, लड्डू गोपाल, की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। परंपरा के अनुसार, रात में भजन-कीर्तन और जागरण होता है, और मध्यरात्रि में भगवान का अभिषेक कर श्रृंगार किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन का हर क्षण भगवान की भक्ति में बिताना शुभ फल देता है।
Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी पर घर पर लड्डू गोपाल की इन नियमों के साथ करें पूजा
जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल की सेवा और श्रृंगार का विशेष महत्व है। मान्यता है कि कान्हा जी का सोलह श्रृंगार कर, उन्हें झूला झुलाना, भक्त को पुण्य और सुख-समृद्धि प्रदान करता है। श्रृंगार के लिए सुंदर वस्त्र, आभूषण, मुकुट, मोर पंख, बांसुरी, फूलमालाएं और सुगंधित चंदन का प्रयोग किया जाता है। साथ ही, उनके लिए भोग में माखन-मिश्री, फल और मिष्ठान चढ़ाना आवश्यक माना जाता है, जिससे भगवान प्रसन्न होकर भक्त पर अपनी कृपा बरसाते हैं।
Krishna Janmashtami 2025: कई वर्षों बाद जन्माष्टमी पर बना दुर्लभ योग, इन राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान
Krishna Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी पर क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत और पूजा के नियम
Janmashtami Puja Samagri: इन चीज़ों के बिना अधूरी है जन्माष्टमी पूजा, यहां देखें सामग्री और व्रत खोलने का समय
विज्ञापन

2 of 10
लड्डू गोपाल का श्रृंगार इन चीजों के बिना अधूरा - फोटो : amar ujala
लड्डू गोपाल का श्रृंगार इन चीजों के बिना अधूरा

गोपी चंदन:  श्रीकृष्ण को गोपी चंदन बेहद प्रिय है। द्वारका के पास बने एक सरोवर की मिट्टी से बना यह चंदन उनके श्रृंगार में ज़रूर शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 10
लड्डू गोपाल का श्रृंगार इन चीजों के बिना अधूरा - फोटो : अमर उजाला
वस्त्र: जन्माष्टमी पर पीले, गुलाबी, लाल या हरे रंग के नए वस्त्र पहनाना शुभ माना जाता है। इन रंगों से कान्हा जी प्रसन्न होते हैं और विशेष कृपा करते हैं।

4 of 10
लड्डू गोपाल का श्रृंगार इन चीजों के बिना अधूरा - फोटो : freepik
बाजूबंद और कमरबंद: वस्त्रों के बाद बाजूबंद और कमरबंद पहनाना ज़रूरी है। यह मोती, नग आदि से सजे हो सकते हैं और इनके बिना श्रृंगार अधूरा माना जाता है।
विज्ञापन

5 of 10
लड्डू गोपाल का श्रृंगार इन चीजों के बिना अधूरा - फोटो : adobe stock
पायल और माला: पायल और फूलों या मोतियों की माला लड्डू गोपाल की शोभा और बढ़ा देती है, इसलिए यह श्रृंगार में अनिवार्य है।
विज्ञापन

6 of 10
लड्डू गोपाल का श्रृंगार इन चीजों के बिना अधूरा - फोटो : adobe stock
हाथों के कड़े और कुंडल: बाल गोपाल के हाथों में कड़े और कानों में कुंडल पहनाने से उनका सौंदर्य निखरता है और यह पारंपरिक श्रृंगार का हिस्सा है।
विज्ञापन

7 of 10
लड्डू गोपाल का श्रृंगार इन चीजों के बिना अधूरा - फोटो : freepik.com
बांसुरी और पगड़ी: बांसुरी उनके जीवन का प्रतीक है और पगड़ी उनके बाल रूप की शोभा बढ़ाती है। इन दोनों के बिना श्रृंगार अधूरा लगता है।

8 of 10
लड्डू गोपाल का श्रृंगार इन चीजों के बिना अधूरा - फोटो : freepik.com
मोर पंख और मुकुट: मोर पंख भगवान कृष्ण को अत्यंत प्रिय है। मुकुट और मोर पंख का संगम उनके दिव्य रूप को पूर्ण करता है।

9 of 10
लड्डू गोपाल का श्रृंगार इन चीजों के बिना अधूरा - फोटो : adobe stock
काजल और झूला: नजर दोष से बचाने के लिए काजल ज़रूरी है और जन्माष्टमी पर झूला झुलाना एक पावन परंपरा है।
विज्ञापन

10 of 10
लड्डू गोपाल का श्रृंगार इन चीजों के बिना अधूरा - फोटो : instagram
माखन की मटकी और गाय: माखन-मिश्री का भोग और पास में एक छोटी गाय रखना, भगवान को अत्यंत प्रसन्न करता है।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें