फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2022: श्रीकृष्ण के मथुरा जाने के बाद राधा का क्या हुआ? पढ़ें ये रोचक प्रसंग

Wed, 17 Aug 2022 12:06 PM IST
संकल्प सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कृष्णा जन्माष्टमी 2022 - फोटो : Istock
Krishna Janmashtami Special: कृष्ण और राधा का नाम आज भी प्रेम के प्रतीक के तौर पर लिया जाता है। हम लोग बचपन से कृष्ण और राधा के प्रेम प्रसंगों को सुनते आ रहे हैं। दोनों की प्रेम लीलाओं का जिक्र विभिन्न पौराणिक ग्रंथों में मिलता है। कृष्ण और राधा की प्रेम कहानी अटूट है। श्रीकृष्ण जब 8 वर्ष के थे, तब से दोनों के बीच प्रेम था। कृष्ण की बांसुरी की धुन पर राधा मोहित होकर उनकी ओर खिंची चली आती थी। राधा ने जीवन भर कृष्ण के प्रति अपने प्रेम की स्मृतियों को बचाकर रखा। हालांकि, बाद में परिस्थितियां बदलती हैं और कृष्ण राधा को छोड़कर चले जाते हैं। इसके बाद राधा का क्या होता है? इस बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। इसी कड़ी में आज हम पौराणिक धर्म ग्रंथों में दर्ज उस प्रसंग को आपके सामने लेकर आ रहे हैं, जिसमें कृष्ण के जाने के बाद राधा का जिक्र मिलता है। 
विज्ञापन

2 of 6
कृष्णा जन्माष्टमी 2022 - फोटो : Istock
मथुरा जाते वक्त भगवान श्रीकृष्ण राधा से वादा करते हैं कि वह वापस आएंगे। हालांकि, इसके बाद राधा का जिक्र भी काफी कम हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ मामा कंस का वध करने के बाद भगवान कृष्ण द्वारका चले जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कृष्णा जन्माष्टमी 2022 - फोटो : Istock
कृष्ण के जाने के बाद राधा की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। उनकी शादी एक युवक के साथ होती है। इस बीच राधा अपने दांपत्य जीवन की सभी रस्मों को पूरा करती हैं। वहीं जब वह बूढ़ी हो जाती हैं। उस दौरान राधा दोबारा अपने प्रियतम श्रीकृष्ण से मिलने के लिए द्वारका जाने का फैसला करती हैं।

4 of 6
कृष्णा जन्माष्टमी 2022 - फोटो : amar ujala
इस बीच दोनों की मुलाकात होती है और वे संकेतों में बात करने लगते हैं। इसके बाद कृष्ण उन्हें महल की देविका के रूप में नियुक्त करते हैं। महल में रहते हुए राधा को महसूस होता है कि कृष्ण के साथ उनका अध्यात्मिक जुड़ाव नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
कृष्णा जन्माष्टमी 2022 - फोटो : iStock
ऐसे में राधा महल को छोड़ने का फैसला करती हैं। इसके बाद राधा वहां से निकल जाती हैं और उन्हें इस बारे में नहीं पता होता है कि वह कहां जा रही हैं। समय बीतने के बाद राधा काफी कमजोर और असहाय हो जाती हैं। इसके बाद अचानक उनको भगवान श्रीकृष्ण मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कृष्णा जन्माष्टमी 2022 - फोटो : iStock
इस दौरान श्रीकृष्ण राधा से कुछ मांगने के लिए कहते हैं। वहीं राधा कृष्ण के इस अनुरोध पर न में सिर हिलाकर मना कर देती हैं। इसके बाद श्रीकृष्ण दोबारा उनसे कुछ मांगने के लिए कहते हैं। कृष्ण के इस अनुरोध पर राधा उनसे बांसुरी बजाने के लिए कहती हैं। भगवान श्रीकृष्ण जैसे ही अपनी सुरीली बांसुरी बजाते हैं। देखते ही देखते राधा उनमें अध्यात्मिक रूप से विलीन हो जाती हैं।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें