फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2020: जन्माष्टमी पर जरूर करें ये उपाय, मुरलीवाले का मिलेगा आशीर्वाद

Tue, 11 Aug 2020 07:26 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2020 - फोटो : अमर उजाला
Krishna Janmashtami 2020: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जन्माष्टमी 12 अगस्त को है। कृष्ण जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को पड़ती है। यह उत्सव संपूर्ण भारत में बड़ी धूम के साथ मनाया जाता है। कृष्ण भक्त इस दिन उपवास रखते हैं। अपने आराध्य देव के जन्मोत्सव पर भक्त उनकी आगमन की पूरी श्रद्धा के साथ तैयारी करते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी में भगवान कृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए भक्तों को कुछ कार्य अवश्य ही करने चाहिए। ये कार्य इस प्रकार हैं:-
विज्ञापन

2 of 7
देशभर में जन्माष्टमी की धूम - फोटो : PTI
भगवान कृष्ण अपने माथे पर हमेशा मोरपंख धारण करते हैं। मोरपंख उनके माथे की शोभा बढ़ाता है, यह उनके शृंगार में भी शामिल है। इसलिए भगवान कृष्ण को मोरपंख बेहद प्रिय हैं जन्माष्टमी के दिन कृष्ण जी को मोरपंख अवश्य अर्पित करें।
विज्ञापन

3 of 7
जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
कृष्ण जी को बांसुरी बेहद प्रिय है। उनकी बांसुरी का धुन सुनने के लिए गोपियां सारे कार्य छोड़कर चली आती थी। कृष्ण जी का चित्रण भी बांसुरी के बिना अधूरा रहता है। जन्माष्टमी के दिन कृष्ण जी को चांदी का बांसुरी अर्पित करनी चाहिए। और पूजा के बाद इस बांसुरी को अपने पर्स या पैसे रखने के स्थान पर रख दें।

 

4 of 7
कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
कृष्ण जी को ग्वाला भी कहा जाता है, जब बाल्यावस्था में गाय और बछड़ो को चराते समय कृष्ण जी ने कई लीलाएं की। जन्माष्टमी के दिन घर में गाय तथा बछड़े की छोटी सी प्रतिमा लेकर आएं। इससे आपकी पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और संतान से जुड़ी परेशानियां भी दूर होगी।
विज्ञापन

5 of 7
कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण को 56 भोग पकवान चढ़ाना चाहिए। धार्मि मान्यता के अनुसार, 56 भोग से भगवान प्रसन्न हो जाते हैं व भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी को परिजात के पुष्प बेहद प्रिय हैं और कृष्ण जी विष्णु जी का अवतार हैं, इसलिए जन्माष्टमी के दिन पूजा में परिजात के फूल अवश्य शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जन्माष्टमी
जन्माष्टमी पर कृष्ण जी के बाल रूप का पूजन किया जाता है। जन्माष्टमी के दिन शंख में दूध लेकर भगवान श्रीकृष्ण के बालस्वरूप का अभिषेक करें। विष्णु जी को भी शंख प्रिय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें