फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा 2018 : अन्नकूट का होता है विशेष महत्व, राशि के अनुसार जरूर लगाएं ये भोग

Thu, 08 Nov 2018 09:25 AM IST
-डॉ. विनय बजरंगी, ज्योतिषाचार्य व कर्म संशोधक
विज्ञापन
1 of 13
गोवर्धन पूजा
दीपावली के अगले दिन भगवान कृष्ण के साथ गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा का विधान है। इसी दिन भगवान कृष्ण को 56 या 108 तरह के पकवान बनाकर भोग लगाया जाता है। अपने इष्ट और परम आराध्य को अर्पित किए जाने वाले इन पकवानों को 'अन्नकूट' कहा जाता है। आइए जानते हैं कि आज गोवर्धन पूजा  के दिन भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए किस राशि के जातक या जातिका अन्नकूट में किन चीजों को बनाकर विशेष रूप से समावेश करें। एक बात जो ध्यान देने की है, वो यह है कि राशि ग्रह स्वामी के हिसाब से देखी जाएगी। यदि ग्रह स्वामी की राशि के बारे में भान नहीं है, तो उसे बुलाए जाने वाले नाम से राशि का चयन करें।
विज्ञापन

2 of 13
aries
मेष -
अन्नकूट में फल, मौसमी सब्जियों के साथ-साथ लाल रंग की मिठाई का प्रावधान अवश्य होना चाहिए और भेंट की कतार में सबसे आगे होनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 13
taurus - फोटो : taurus
वृषभ -
यदि ग्रह स्वामी की राशि वृषभ है, तो अन्नकूट में फल और भोजन के साथ-साथ सफ़ेद रंग कि मिठाई अवश्य होनी चाहिए और सर्वप्रथम भोग सफ़ेद मिठाई का ही लगाएं।

4 of 13
gemini sign
मिथुन राशि -
यदि ग्रह स्वामी की राशि मिथुन है, तो अन्नकूट में प्रचुर मात्रा में हरी सब्जियां व भोग हेतु हरी मिठाई जैसे — लौकी की लौंज अवश्य अर्पित करें।
विज्ञापन

5 of 13
cancer - फोटो : cancer
कर्क राशि -
यदि ग्रह स्वामी की राशि कर्क है, तो अन्नकूट में फल और भोजन के साथ-साथ सफ़ेद रंग की मिठाई अवश्य होनी चाहिए और सर्वप्रथम भोग सफ़ेद मिठाई का ही लगाएं।
विज्ञापन

6 of 13
leo - फोटो : leo
सिंह राशि -
आज इस राशि के जातक या जातिका अन्नकूट में फल, मौसमी सब्जियों के साथ साथ लाल रंग की मिठाई जरूर चढ़ाएं। प्रयास करें कि भगवान के भोग की कतार में यह सबसे आगे रखी जाए।
विज्ञापन

7 of 13
virgo
कन्या राशि -
यदि ग्रह स्वामी की राशि कन्या है तो अन्नकूट में प्रचुर मात्रा में हरी सब्जियां व भोग हेतु हरी मिठाई जैसे लौकी की लौंज अवश्य अर्पित करें।

8 of 13
libra
तुला राशि -
यदि ग्रह स्वामी की राशि तुला है तो अन्नकूट में फल और भोजन के साथ-साथ सफ़ेद रंग की मिठाई अवश्य होनी चाहिए और सर्वप्रथम भोग सफ़ेद मिठाई का ही लगाएं।

9 of 13
scorpio
वृश्चिक राशि -
अन्नकूट में फल, मौसमी सब्जियों के साथ साथ लाल रंग की मिठाई का प्रावधान अवश्य होना चाहिए और भेंट की कतार में सबसे आगे होनी चाहिए।

10 of 13
sagittarius
धनु राशि -
अन्नकूट में सब्जियों की तुलना में फलों की मात्रा अधिक हो व फल कम से कम पांच प्रकार के होने चाहिए। बेसन की मिठाई अर्पण किये हुए पदार्थों में सबसे अग्रणी होगी।

11 of 13
capricorn
मकर राशि -
मकर राशि के ग्रह स्वामी अन्नकूट में समान मात्रा में फल व सब्जियां रखें व पांच तरीके की मिठाई का प्रावधान करें। साथ - साथ अर्पण करने की सामग्री में काले तिल होने चाहिए, जिसे अगले दिन बहते हुए जल में बहा दें।

12 of 13
aquarius
कुम्भ राशि -
कुम्भ राशि के ग्रह स्वामी अन्नकूट में समान मात्रा में फल व सब्जियां रखें व पांच तरीके की मिठाई का प्रावधान करें। साथ - साथ अर्पण करने की सामग्री में काले तिल होने चाहिए, जिसे अगले दिन बहते हुए जल में बहा दें।
विज्ञापन

13 of 13
pisces
मीन राशि -
अन्नकूट में सब्जियों की तुलना में फलों की मात्रा अधिक हो व फल कम से कम पांच प्रकार के होने चाहिए। बेसन की मिठाई अर्पण किये हुए पदार्थों में सबसे अग्रणी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें