फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें साल 2019 में कब-कब पड़ेगा प्रदोष व्रत और किस पूजा से प्रसन्न होंगे महादेव

Thu, 30 May 2019 02:10 PM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रदोष व्रत 2019 - फोटो : Rohit Jha
ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि अर्थात् 30 मई को सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला प्रदोष व्रत रखा जाएगा।  हिंदू पंचांग में त्रयोदशी को सौभाग्यदायक तिथि माना गया है। तमाम कार्यों के लिए शुभ मानी जाने वाली इस तिथि पर भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा करने पर उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन से जुड़ी बाधाएं और दोष दूर हो जाते हैं। शिव-पार्वती की कृपा से सुख और सौभाग्य प्राप्त होता है। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रदोष व्रत 2019 - फोटो : Rohit Jha
प्रदोष व्रत का पौराणिक महत्व

पौराणिक मान्यता के अनुसार प्रदोष व्रत करने वाले साधक पर सदैव भगवान शिव की कृपा बनी रहती है और उसका दु:ख दारिद्रय दूर होता है और कर्ज से मुक्ति मिलती है। प्रदोष व्रत में शिव संग शक्ति यानी माता पार्वती की पूजा की जाती है, जो साधक के जीवन में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करते हुए उसका कल्याण करती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रदोष व्रत 2019 - फोटो : Rohit Jha
प्रदोष व्रत का पौराणिक महत्व

पौराणिक मान्यता के अनुसार प्रदोष व्रत करने वाले साधक पर सदैव भगवान शिव की कृपा बनी रहती है और उसका दु:ख दारिद्रय दूर होता है और कर्ज से मुक्ति मिलती है। प्रदोष व्रत में शिव संग शक्ति यानी माता पार्वती की पूजा की जाती है, जो साधक के जीवन में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करते हुए उसका कल्याण करती हैं। 

4 of 6
प्रदोष व्रत 2019
प्रदोष व्रत की पूजा विधि 

प्रदोष व्रत करने के लिए जल्दी सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करें और भगवान शिव को जल चढ़ाकर भगवान शिव का मंत्र जपें। इसके बाद पूरे दिन निराहार रहते हुए प्रदोषकाल में  भगवान शिव को शमी, बेल पत्र, कनेर, धतूरा, चावल, फूल, धूप, दीप, फल, पान, सुपारी आदि चढ़ाएं। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रदोष व्रत 2019
प्रदोष व्रत में इन बातों का रखें ख्याल 

— प्रदोष व्रत के दिन अपना मन, वाणी निर्मल बनाए रखें। व्रत के दौरान क्रोध न करें।
— व्रत में शुचिता और पवित्रता का पूरा ध्यान रखें। अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रखें। 
— किसी भी प्रकार का नशा न करें। 
— व्रत वाले दिन चोरी, झूठ, हिंसा आदि से बचें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रदोष व्रत 2019
वर्ष 2019 के आगामी प्रदोष व्रत

01 जून    — शनि प्रदोष व्रत
15 जून     — शनि प्रदोष व्रत
30 जून     — प्रदोष व्रत
14 जुलाई — प्रदोष व्रत
30 जुलाई — भौम प्रदोष व्रत
13 अगस्त — भौम प्रदोष व्रत
28 अगस्त — प्रदोष व्रत
11 सितम्बर — प्रदोष व्रत
27 सितम्बर — प्रदोष व्रत
11 अक्तूबर — प्रदोष व्रत
26 अक्तूबर — शनि प्रदोष व्रत
10 नवम्बर — प्रदोष व्रत
24 नवम्बर — प्रदोष व्रत
10 दिसम्बर — भौम प्रदोष व्रत
24 दिसम्बर — भौम प्रदोष व्रत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें