फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज : बहनें राशि के अनुसार लगाएं भाई को तिलक और कतई न करें ये भूल

Fri, 09 Nov 2018 11:27 AM IST
-डॉ. विनय बजरंगी, ज्योतिषाचार्य व कर्म संशोधक
विज्ञापन
1 of 13
भाई दूज
आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को भाई दूज का पावन पर्व मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन जो बहन अपने भाई का तिलक कर उसे मिठाई खिलाती है, तो उसे यम का भय नहीं सताता। उन भाई-बहनों की अकाल मृत्यु नहीं होती। वह यमराज के भय से मुक्त रहते हैं।

पौराणिक कथा-  
ग्रहों के राजा सूर्य देव की पत्नी छाया से उनकी दो संतान उत्पन्न हुई, जिनका नाम यमुना और यम था। एक बार यमुना अपने भाई को अपने घर भोजन हेतु आमंत्रित करती है। बहन के आमंत्रण पर यमराज कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया के दिन उनके घर जाते हैं। बहन यमुना ने अपने भाई यम का बहुत मान-सम्मान किया। इससे प्रसन्न होकर यमराज ने अपनी बहन से कोई एक वर मांगने को कहा। तब यमुना ने यम से वर मांगा कि जो बहन कार्तिक माह शुक्लपक्ष की द्वितीया को अपने भाई को टीका लगाकर कुछ पकवान खिलाए, उसे व उसके भाई को कभी भी यम का भय न सताये। तब यमराज ने तथास्तु कहकर यमुना जी को यह वरदान दिया। तब ही से कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की द्वितीया को भाईदूज मनाने की परम्परा चली आ रही है।

आइए जानते हैं कि आज भाई दूज के दिन बहनें अपने भाईयों को किस रंग का तिलक लगाएं और कौन सा काम भूलकर भी न करें —
विज्ञापन

2 of 13
aries - फोटो : aries
मेष-
यदि आपके भाई की राशि मेष है, तो उसको केसरिया तिलक लगाएं और हाथ में लाल मौली बांधे। लेकिन उसे तिलक लगाते समय बहन भूलकर भी आज काले वस्त्र धारण न करें।
विज्ञापन

3 of 13
taurus - फोटो : taurus
वृषभ-
यदि आपके भाई की राशि वृषभ है तो केसरिया रंग में थोड़ी हल्दी मिलाकर तिलक करें व हाथ में लाल रंग की मौली, जिसमे पीले रंग का भी समिश्रण हो, बांधे। लेकिन भूलकर भी बहन इस दिन हरे रंग के वस्त्र न धारण करे।

4 of 13
gemini sign
मिथुन -  
यदि आपके भाई की राशि मिथुन है, तो लाल रंग के सिन्दूर से उसका तिलक करें व ध्यान रहे उसके बाद उसके ललाट पर जो अक्षत लगाएं वह टूटे न हों। बहन इस दिन भूलकर भी नीले वस्त्र न पहने व भाई के हाथ में पीले रंग की मौली बांधे।
विज्ञापन

5 of 13
cancer sign
कर्क-  
यदि आपके भाई की राशि कर्क है तो केसरिया रंग में थोड़ी हल्दी मिलाकर तिलक करें व हाथ में लाल रंग की मौली जिसमे पीले रंग का भी समिश्रण हो, बांधे। लेकिन भूलकर भी बहन इस दिन हरे रंग के वस्त्र न धारण करें।
विज्ञापन

6 of 13
leo - फोटो : leo
सिंह-
यदि आपका भाई सिंह राशि का है, तो उसको केसरिया तिलक लगाएं और हाथ में लाल मौली बांधे। लेकिन भाई को तिलक करते समय बहनें भूलकर भी आज के दिन काले वस्त्र धारण न करें।
विज्ञापन

7 of 13
virgo
कन्या-
यदि आपके भाई की राशि कन्या है तो लाल रंग के सिन्दूर से उसका तिलक करें व ध्यान रहे उसके बाद उसके ललाट पर जो अक्षत लगाएं वह टूटे न हों। बहनें इस दिन भूलकर भी नीले वस्त्र न पहनें व भाई के हाथ में पीले रंग की मौली बांधें।

8 of 13
libra
तुला-
यदि आपके भाई की राशि तुला है तो केसरिया रंग में थोड़ी हल्दी मिलाकर तिलक करें व हाथ में लाल रंग की मौली जिसमे पीले रंग का भी समिश्रण हो, बांधे। लेकिन भूलकर भी बहनें इस दिन हरे रंग के वस्त्र न धारण करें।

9 of 13
scorpio
वृश्चिक-  
यदि आपका भाई वृश्चिक राशि का है, तो उसको केसरिया तिलक लगाएं और हाथ में लाल मौली बंधे। लेकिन बहनें भूलकर भी उस दिन काले वस्त्र धारण न करें।

10 of 13
sagittarius
धनु-
यदि आपके भाई की राशि धनु है तो उसे हल्दी का तिलक लगाएं और ध्यान रखें कि तिलक के बाद जो अक्षत लगाएं वह टूटे न हों। तिलक लगाते समय बहनें भूलकर भी सफेद वस्त्र न धारण न करें।

11 of 13
capricorn
मकर-
यदि भाई की राशि मकर है तो लाल रोली में चन्दन मिलाकर तिलक करें। तत्पश्चात उसके हाथ में काले रंग का कलावा बांधे। बहन इस दिन भूलकर भी सुनहरे (गोल्डन) रंग के वस्त्र न धारण करें।

12 of 13
aquarius
कुंभ-  
यदि आपके भाई की राशि कुंभ है तो लाल रोली में चन्दन मिलाकर तिलक करें। तत्पश्चात उसके हाथ में काले रंग का कलावा बांधे। बहनें इस दिन भूलकर भी सुनहरे (गोल्डन) रंग के वस्त्र न धारण करें।
विज्ञापन

13 of 13
pisces
मीन-  
यदि आपके भाई की राशि मीन है तो उसे हल्दी का तिलक लगाएं और ध्यान रखें कि तिलक के बाद जो अक्षत लगाएं वह टूटे न हों। बहनें इस दिन भूलकर भी सफेद वस्त्र न धारण न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें