Kharmas 2025: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी सूर्यदेव धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास लगता है। यह साल में दो लगता है, जो लगभग एक महीना तक रहता है। इस दौरान पहला खरमास मार्च-अप्रैल के महीने में लगता है, जबकि दूसरा दिसंबर-जनवरी में आता है। मान्यता है कि खरमास शुरू होते ही घरों में शादी-विवाह, नई खरीदारी, यात्रा, मुंडन, जनेऊ और अन्य मांगलिक कार्यों पर रोक लगा दी जाती है। दरअसल, खरमास की अवधि में भगवान सूर्य देव गुरु बृहस्पति के घर जाते ही अपने तेज को कम कर लेते हैं। ऐसे में सूर्य की स्थिति कमजोर मानी जाती है और सभी शुभ कार्यों पर रोक लगा दी जाती हैं। वहीं ज्योतिषियों की मानें तो वर्तमान में सूर्य कुंभ राशि में विराजमान है और वह जल्द मीन में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2025 का पहला खरमास कब से शुरू होने वाला है।