Kharmas 2024: 15 दिसंबर 2024 से खरमास की शुरुआत होने वाली है, इस दिन रात 10 बजकर 19 मिनट पर सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका समापन साल 2025 में मकर संक्रांति के दिन होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्यदेव जब भी गुरु की राशि धनु या मीन में प्रवेश करते हैं, तो खरमास लगता है। यह समय साल में दो बार आता है, जिसकी अवधि एक माह की होती हैं। खरमास में सूर्यदेव का तेज कम होता है, जिस कारण पृथ्वी पर भी उनका तप कम पड़ता है।
सूर्य की स्थिति कमजोर होने के कारण घरों में शादी-विवाह, सगाई और ग्रह प्रवेश जैसे अन्य मांगलिक कार्यों पर भी रोक लगा दी जाती है। हिंदू धर्म में सूर्य के प्रभाव को बेहद शुभ माना गया है, उनकी कृपा से व्यक्ति के यश, सौभाग्य, सुख-समृद्धि और प्रभाव में वृद्धि होती हैं। इसलिए खरमास में भी सूर्य उपासना करनी चाहिए। पूजा के दौरान कुछ शक्तिशाली मंत्रों का जाप अवश्य करें, इससे कुंड़ली में उनकी स्थिति मजबूत होती हैं, साथ ही साधक को करियर, व्यापार और नौकरी में मनचाहे परिणाम हासिल होते हैं। ऐसे में आइए इन मंत्रों के बारे में जानते हैं।