फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gita Jayanti 2024: गीता में छिपा है जीवन का सार, अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदेशों से दें शुभकामनाएं

Wed, 11 Dec 2024 08:23 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Gita Jayanti 2024: मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को गीता जयंती मनाई जाती हैं। इस बार 11 दिसंबर 2024 को गीता जयंती मनाई जा रही है।
विज्ञापन
1 of 7
Happy Gita Jayanti 2024 - फोटो : अमर उजाला
Gita Jayanti 2024: मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को गीता जयंती मनाई जाती हैं। इस बार 11 दिसंबर 2024 को गीता जयंती मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गीता जयंती पर मोक्षदा एकादशी का उपवास भी रखा जाता है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। माना जाता है कि मोक्षदा एकादशी पर भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान प्रदान किया था, जिसे सुनकर वह महाभारत युद्ध के लिए तैयार हुए थे, इसलिए इस दिन श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करने से जीवन की तमाम समस्याओं का निवारण होता है।

गीता के उपदेश वर्तमान में भी प्रासंगिक हैं, इन्हें जीवन में उतारने पर व्यक्ति सदैव सफलता हासिल करता है। गीता में जीवन, भक्ति, योग, कर्म और ज्ञान जैसे अलग-अलग भागों की व्याख्या की गई है। इस ग्रंथ को संस्कृत भाषा में लिखा गया है, जिसमें 18 अध्याय और करीब 700 श्लोक मौजूद है। इन सभी का अध्ययन करने पर साधक के ज्ञान में वृद्धि होती हैं तथा भगवान कृष्ण की कृपा भी जीवन पर बनी रहती हैं। गीता जयंती के पर्व को और खास बनाने के लिए आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदेशों के जरिए इस पर्व की शुभकामनाएं भी दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Happy Gita Jayanti 2024 - फोटो : अमर उजाला
रखो अपने पुरुषार्थ पर यकीन
अपनाओं गीता का ज्ञान हर दिन
दूर होगी तुम्हारी हर बाधा
बोलो जय कृष्ण, जय राधा  
गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 7
Happy Gita Jayanti 2024 - फोटो : अमर उजाला
जो हुआ वह अच्छा हुआ
जो हो रहा है वह अच्छा हो रहा है
जो होगा वह भी अच्छा ही होगा
गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 7
Happy Gita Jayanti 2024 - फोटो : अमर उजाला
यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्।।
गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 7
Happy Gita Jayanti 2024 - फोटो : अमर उजाला
सूना है जीवन गीता के बिन,
अपनाओ इसके नियम प्रतिदिन
देते हैं आपको शुभकामना,
आज है गीता जयंती का दिन
गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 7
Happy Gita Jayanti 2024 - फोटो : अमर उजाला
बनकर कृष्ण किसी अर्जुन को हिम्मत देना
जिंदगी मिली है तो, इसे भगवद्गीता के अनुसार जीना
गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Happy Gita Jayanti 2024 - फोटो : अमर उजाला
जहां भगवान हैं वहां ऐश्वर्य, विजय और अलौकिक शक्ति हमेशा रहती है।
गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें