Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे फाल्गुन माह में मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं जीवन में सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, जिसका पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ और देवी पार्वती की पूजा करने से साधक के कष्टों का निवारण होता है और उसके भाग्य में भी वृद्धि के योग बनते है।
शास्त्रों की मानें तो इस दिन देवी पार्वती और महादेव का विवाह हुआ था, इसलिए इस तिथि पर उनकी जोड़ी का पूजन करने पर साधक का वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है। वहीं यह पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाया जाता है और इस बार 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि है। इस दिन व्रत रखने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। ऐसे में अगर आप भी महाशिवरात्रि पर व्रत रख रहे हैं तो उससे पहले व्रत के कुछ नियमों को अवश्य जान लें, इससे उपवास का पूर्ण फल प्राप्त होता है। आइए इन नियमों को जानते हैं।