फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2020: करवा चौथ में जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल

Sat, 31 Oct 2020 07:35 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
करवा चौथ 2020 - फोटो : karwa chauth 2020
Sharad Purnima 202O: करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को किया जाता है। इस बार यह व्रत 4 नवंबर बुधवार के दिन किया जाएगा। इस व्रत को सुहागन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए निर्जल रखती हैं। सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुखी जीवन के लिए चंद्र देव की पूजा करती हैं। लेकिन इस व्रत में कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद ही जरूरी होता है, तभी व्रती को इसका फल मिलता है। ये बातें इस प्रकार हैं -
विज्ञापन

2 of 7
करवा चौथ
सूर्योदय से पहले खा लें सरगी 
करवा चौथ व्रत शुरू करने से पहले सरगी खाई जाती है। सरगी सूर्योदय के पहले खा लेनी चाहिए। यह सरगी सास देती है। सरगी खाते समय दक्षिण पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठना चाहिए।  
विज्ञापन

3 of 7
करवा चौथ
इस दिन पहने इस रंग के वस्त्र
व्रत रखने वाली महिलाएं इस दिन काले और सफेद रंग के कपड़ पहनने से बचें। संभव हो तो इस दिन लाल, पीले या फिर हरे रंग के कपड़े पहनें। ये रंग सुहाग का प्रतीक माने जाते हैं।  

4 of 7
करवा चौथ 2018
विवाहित बिटिया के घर भेजें बयाना
अगर बेटी विवाहित है तो चौथ माता की पूजा शुरू होने से पहले बेटी के घर पर बयाना जरूर भेजना चाहिए। बयाना में सुहाग का सामान भी भिजवाना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
करवा चौथ शुभ मुहूर्त
पति पानी पिलाकर खुलवाता है व्रत 
सुहागिन महिलाएं छलनी में पहले दीपक रखती हैं, फिर इसके बाद चांद को और फिर अपने पति को देखती हैं। इसके बाद पति अपनी पत्नी को पानी पिलाकर और मिठाई खिलाकर व्रत खुलवाते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
करवा चौथ व्रत कथा
चांद को देखकर खोला जाता है व्रत
सुहागिन महिलाएं चांद को अर्घ्य देकर ही व्रत खोलती हैं। यह व्रत तब तक पूरा नहीं माना जाता है जब तक पत्नी छलनी से चांद और अपने पति का चेहरा ना देख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करवा चौथ
भगवान को लगाएं ये भोग
चांद देखने के बाद मां गौरी की पूजा करें और भगवान को पूरी-हलवा के प्रसाद का भोग लगाएं। करवा चौथ के दिन पूड़ी-सब्जी, खीर, फल और मिठाई का भी भोग लगाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें