फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ विशेष: इस करवा चौथ इन आसान उपायों से वैवाहिक जीवन में आ जाएंगी खुशियां

Thu, 17 Oct 2019 08:14 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

यदि किसी कारणवश आपके वैवाहिक जीवन में दूरियां बढ़ रही है तो आपको भी भगवान गणेश की उपासना शुरु कर देनी चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 8
करवा चौथ का व्रत सुहागिन औरतों द्वारा अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। इस व्रत को रखने से आपको अपने विवाहित जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति होती है और यदि किसी कारणवश आपके वैवाहिक जीवन में दूरियां और गलतफहमियां बढ़ रही है, तो आपको भी भगवान गणेश की उपासना शुरु कर देनी चाहिए। चलिए जानते है कि इस करवा चौथ किस तरह के उपायों को अपनाकर आप पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता आ सकती है।

 
विज्ञापन

2 of 8
करवा चौथ के समय शादी-शुदा औरतों को आधी रात में पीले कपड़े पहनना चाहिए और भगवान गणेश के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए और भगवान गणेश की उपासना करनी चाहिए जिससे आपको अपने विवाहित जीवन में अधिक परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 8
करवा चौथ के समय औरतों को अपने परमेश्वर समान पति को हल्दी की दो गांठो के साथ पीला वस्त्र देना चाहिए इससे आपके दापंत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

4 of 8
सुहागिन औरतों को ऊँ गं गणपतये नम: का 108 बार जाप करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 8
करवा चौथ के दिन पीले वस्त्र में हल्दी की गांठ बाधंकर पूरे समय तक अपने पास रखें।
विज्ञापन

6 of 8
यदि पति-पत्नी के रिश्ते में आए दिन कलह की स्थिति बनी रहती है तो करवा चौथ वाले दिन लाल रंग के कपड़े पहनकर भगवान गणपति को पीपल के पत्ते पर लाल सिंदूर रखकर अर्पित करें।

 
विज्ञापन

7 of 8
करवा चौथ में पूजन के दौरान औरतों को ऊँ रिद्धिसिद्धिविनायकाय नम: मंत्र का जाप करना भी लाभकारी माना जाता है।

 
विज्ञापन

8 of 8
करवा चौथ के दिन से ही सुहागिन औरतों को लाल सिंदूर हमेशा अपने पास रखना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें