चंद्रमा को अर्घ्य कैसे दें?
- फोटो : अमर उजाला
चंद्रमा को अर्घ्य कैसे दें?
करवा चौथ के व्रत का पारण करने से पहले चंद्रमा को अर्घ्य देना सबसे जरूरी होता है, क्योंकि इसके बिना पूजा पूरी नहीं मानी जाती। इसके लिए सबसे पहले एक लोटे या छोटे बर्तन में दूध, अक्षत (अक्षत यानी बिना टूटे हुए चावल), चीनी और जल मिलाएं। इसके बाद पूजा की थाली हाथ में लेकर चांद की आरती करें।
चंद्रमा का दर्शन करने के लिए आप एक साफ़ छलनी का इस्तेमाल करें और उसकी मदद से धीरे-धीरे चांद को देखें। फिर उसी लोटे में रखा मिश्रण चंद्रमा को अर्पित करें और अपने पति की लंबी उम्र और सुख-शांति की मनोकामना करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।