फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2025: किन राशि के जातकों के लिए शुभ फल लेकर आएगा करवा चौथ?

Thu, 09 Oct 2025 03:19 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क. अमर उजाला

सार

Karwa Chauth Lucky Rashi: करवा चौथ के दिन  5 ग्रह मिलकर विशेष योग बना रहे हैं, जिनमें शुक्र, सूर्य, चंद्रमा और शनि की भूमिका प्रमुख रहेगी। इन ग्रहों के चलते कुछ राशियों की किस्मत इस करवा चौथ पर चमक सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
करवा चौथ 2025 - फोटो : अमर उजाला
Karwa chauth 2025 Prediction: करवा चौथ व्रत हर साल सुहागिन स्त्रियों के लिए विशेष महत्व रखता है। यह व्रत न केवल पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है, बल्कि यह वैवाहिक रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है। इस वर्ष करवा चौथ व्रत 10 अक्तूबर 2025, शुक्रवार को मनाया जाएगा। महिलाएं दिनभर निर्जल उपवास रखकर शाम को चंद्रमा के दर्शन और पूजा के बाद व्रत पूर्ण करती हैं। यह दिन प्रेम, समर्पण और आस्था का प्रतीक माना जाता है।
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार क्यों किया जाता है? जानिए इसकी धार्मिक महत्ता
ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी इस बार का करवा चौथ बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस दिन आकाश में ग्रहों की ऐसी शुभ स्थिति बन रही है जो कुछ राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आएगी। खास बात यह है कि 5 ग्रह मिलकर करवा चौथ के दिन विशेष योग बना रहे हैं, जिनमें शुक्र, सूर्य, चंद्रमा और शनि की भूमिका प्रमुख रहेगी। इन ग्रहों के चलते कुछ राशियों की किस्मत इस करवा चौथ पर चमक सकती है। आइए जानते हैं वे कौन-सी राशियाँ हैं जिन पर इस शुभ संयोग का सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा।
Karwa Chauth 2025: विवाह में आ रही बाधाएं होंगी दूर, करवा चौथ पर करें ये सरल उपाय


 
विज्ञापन

2 of 6
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
करवा चौथ 2025 वृषभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इस दिन ग्रहों की अनुकूल स्थिति आपके करियर में अप्रत्याशित उन्नति के संकेत दे रही है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा पहचानी जाएगी और नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट या व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह समय बहुत अनुकूल है। साथ ही, अगर आप किसी प्रॉपर्टी विवाद में फंसे हैं तो उसके सुलझने की प्रबल संभावना है। कुल मिलाकर, करवा चौथ के दिन से आपके जीवन में अच्छे दिनों की शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
यदि आप बिजनेस करते हैं तो नई साझेदारी के प्रस्ताव मिल सकते हैं - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए करवा चौथ का दिन आर्थिक दृष्टि से शुभ साबित हो सकता है। इस दिन बन रहे शुभ ग्रह योगों से धन लाभ के योग बन रहे हैं। निवेश के लिए यह समय अनुकूल रहेगा और आपको ऐसे अवसर मिल सकते हैं जो भविष्य में बड़ा लाभ दे सकते हैं। यदि आप बिजनेस करते हैं तो नई साझेदारी के प्रस्ताव मिल सकते हैं जो व्यापार को नई दिशा देंगे। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए भी यह समय अवसरों से भरा रहेगा। आपके अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी और परिवार से भी सहयोग प्राप्त होगा।

4 of 6
आपकी मेहनत रंग लाएगी और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए करवा चौथ का दिन लंबे समय से रुके कार्यों को गति देने वाला साबित हो सकता है। जो प्रयास अब तक अधूरे लग रहे थे, उनमें सफलता मिलने लगेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। यदि आप स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान थे तो इस दिन से स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। अविवाहित जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं और वैवाहिक जीवन पहले से अधिक संतुलित और सुखद बना रहेगा। करवा चौथ आपके लिए प्रगति और संतोष का संकेतक है।
विज्ञापन

5 of 6
जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए करवा चौथ 2025 कई शुभ सौगातें लेकर आ रहा है। इस दिन आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। करियर में तरक्की होगी, वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आपके जीवन में खुशियों की बढ़ोतरी होगी। परिवार से कोई सरप्राइज गिफ्ट या शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और पारिवारिक वातावरण आनंददायक रहेगा। करवा चौथ आपके लिए नई ऊर्जा और उत्साह का कारण बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
व्यापार में भी वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए करवा चौथ का दिन काफी शुभ और लाभकारी साबित होगा। इस दिन जीवन की किसी बड़ी परेशानी का समाधान मिलने से मन को शांति और राहत मिलेगी। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों में सकारात्मक बदलाव होंगे, जिससे करियर में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में भी वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। कुल मिलाकर करवा चौथ मकर राशि वालों के लिए खुशियों और सफलता से भरा दिन रहेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें