फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर बन रहा है बेहद खास संयोग,यहां जानें चंद्रमा निकलने का समय और पूजन विधि

Tue, 30 Sep 2025 10:52 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Karwa Chauth Significance: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा पति की लंबी आयु और वैवाहिक सुख के लिए रखा जाता है। इस दिन निर्जला उपवास, करवा माता की पूजा और चंद्र दर्शन कर विधिवत व्रत पूरा किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 6
करवा चौथ 2025 - फोटो : amar ujala
Karwa Chauth Moonrise Time: करवा चौथ का व्रत भारत में सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। यह व्रत पति की लंबी आयु और वैवाहिक सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है, साथ ही पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास को और भी गहरा करता है। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रमा के दर्शन तक निर्जला उपवास करती हैं, यानी पूरे दिन बिना पानी और भोजन के उपवास रखती हैं।#
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं गलती से भी न करें ये काम, जानें व्रत नियम
करवा चौथ के दिन करवा माता की विशेष पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को रखने से पति-पत्नी के रिश्तों में मिठास आती है और संबंध मजबूत होते हैं। इस साल करवा चौथ कब है, चंद्रमा निकलने का सही समय और पूजा विधि जानना हर महिला के लिए जरूरी है, ताकि यह दिन श्रद्धा और विधि के साथ मनाया जा सके। आइए जानते हैं विस्तार से।
Karwa Chauth 2025: इस साल कब है करवा चौथ और क्यों मनाया जाता है ? पढ़ें धार्मिक महत्व
विज्ञापन

2 of 6
करवा चौथ 2025 का व्रत 10 अक्तूबर, शुक्रवार को रखा जाएगा। - फोटो : adobe stock
करवा चौथ की तिथि
द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि इस साल 9 अक्तूबर की रात 10:54 बजे से शुरू होकर 10 अक्तूबर की शाम 7:38 बजे तक रहेगी। इसका मतलब है कि करवा चौथ 2025 का व्रत 10 अक्तूबर, शुक्रवार को रखा जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
करवा माता की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:16 बजे से लेकर शाम 6:29 बजे तक रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
पूजा का शुभ मुहूर्त
इस दिन करवा माता की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:16 बजे से लेकर शाम 6:29 बजे तक रहेगा। इस समय के दौरान पूजा करने से व्रत का फल अधिक फलदायी माना जाता है और पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता बढ़ती है।

4 of 6
चंद्रमा 10 अक्तूबर की रात 8:47 बजे उदय होगा। - फोटो : Adobe
करवा चौथ 2025 पर चंद्रोदय का समय
करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय चंद्रमा का उदय होता है। इस साल पंचांग के अनुसार, चंद्रमा 10 अक्तूबर की रात 8:47 बजे उदय होगा। यही समय व्रत खोलने और चांद की पूजा करने का शुभ अवसर माना जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
करवा चौथ का व्रत मुख्य रूप से माता करवा और भगवान गणेश को समर्पित होता है। - फोटो : Freepik
करवा चौथ पर किन देवताओं की करें पूजा
करवा चौथ का व्रत मुख्य रूप से माता करवा और भगवान गणेश को समर्पित होता है। इसके अलावा इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय देव और चंद्र देव की भी पूजा की जाती है। व्रत के अंत में चंद्रमा को जल अर्पित किया जाता है और पति के हाथ से पानी पीकर व्रत का पारण किया जाता है। मान्यता है कि चंद्र देव की पूजा करने से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है और पति को लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है। कई जगहों पर इसे करक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाम के समय शुभ मुहूर्त में शिव-पार्वती, गणेश जी, कार्तिकेय और माता करवा की पूजा करें। - फोटो : अमर उजाला
करवा चौथ पूजा विधि
  • सबसे पहले महिलाएं सूर्योदय से पहले स्नान करें और नए वस्त्र पहनकर श्रृंगार करें।
  • मायके से आई सरगी का सेवन सूर्योदय से पहले करें।
  • इसके बाद गणेश जी और माता करवा की पूजा कर व्रत का संकल्प लें।
  • शाम के समय शुभ मुहूर्त में शिव-पार्वती, गणेश जी, कार्तिकेय और माता करवा की पूजा करें।
  • पूजा थाली में रोली, अक्षत, मिठाई और जल से भरा करवा रखें।
  • पूजा के दौरान करवा चौथ की कथा सुनें या पढ़ें।
  • रात में चंद्रमा निकलने पर महिलाएं छलनी से चंद्रमा के दर्शन करें और जल अर्पित करें।
  • अंत में महिलाएं छलनी से पति को देखकर उनके हाथ से पानी पीकर व्रत का पारण करें।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें