फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2025: इन देशों में 9 अक्तूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ, जानें पूजा मुहुर्त और चंद्रोदय समय

Thu, 09 Oct 2025 03:06 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Karwa Chauth 2025 Moonrise Time USA: करवा चौथ का पर्व केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाले हिन्दू भी उतने ही उत्साह के साथ मनाते हैं। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं, घरों को सजाया जाता है और परिवारजन मिलकर इस पावन अवसर को मनाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में करवा चौथ का पर्व कब मनाया जाएगा और चंद्रोदय समय क्या रहेगा।
विज्ञापन
1 of 5
Karwa Chauth 2025 Moonrise Time USA - फोटो : adobe stock
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ हिन्दू परंपरा का एक ऐसा पर्व है जो प्रेम, समर्पण और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। यह खासतौर पर उत्तर और पश्चिम भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय  तक निर्जला उपवास रखती हैं और अपने पति की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना करती हैं। 
Karwa Chauth 2025 : किन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ का व्रत? जानें इसके नियम
बीते कुछ वर्षों में इस पर्व की लोकप्रियता और भी अधिक देखने को मिल रही है। करवा चौथ पति-पत्नी का एक-दूसरे के प्रति प्रेम और समानता का प्रतीक माना जाता है। कई लोग अपनी पत्नियों के भी व्रत रखते हैं और अपना स्नेह और सहयोग जताते हैं। इस पर्व को केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाले हिन्दू भी उतने ही उत्साह के साथ मनाते हैं। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं, घरों को सजाया जाता है और परिवारजन मिलकर इस पावन अवसर को मनाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में करवा चौथ का पर्व कब मनाया जाएगा और चंद्रोदय समय क्या रहेगा।
विज्ञापन

2 of 5
भारत में करवा चौथ 2025 की तिथि - फोटो : Freepik
भारत में करवा चौथ 2025 की तिथि
इस वर्ष भारत में करवा चौथ का पर्व 10 अक्तूबर 2025, शुक्रवार को मनाया जाएगा। कई प्रवासी भारतीय विदेशों में रहते हुए भी अपनी परंपराओं के अनुसार इस व्रत को मनाते हैं। वे अपने देश के अनुसार सूर्योदय और चंद्रोदय के समय को ध्यान में रखेत हुए व्रत का पालन करते हैं। अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में करवा चौथ 2025 की तिथि भारत से एक दिन पहले पड़ रही है। 
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर क्यों होती है चंद्रमा की पूजा? जानें इससे जुड़ी पौराणिक कथा, पूजा विधि और महत्व
Karwa Chauth: क्या शादी से पहले रखा जा सकता है करवा चौथ का व्रत? यहां जानें सही नियम
विज्ञापन

3 of 5
अमेरिका (न्यूयॉर्क) में करवा चौथ 2025 - फोटो : Adobe
अमेरिका (न्यूयॉर्क) में करवा चौथ 2025
अमेरिका में करवा चौथ का पर्व गुरुवार, 9 अक्तूबर को है। 
पूजा मुहूर्त- शाम 6:25 से 7:40 बजे तक (1 घंटा 16 मिनट)
व्रत का समय- सुबह 7:01 से रात 7:42 बजे तक (12 घंटे 41 मिनट)
चंद्रोदय समय- रात 7:42 बजे
चतुर्थी तिथि: 9 अक्तूबर दोपहर 1:24 बजे से 10 अक्तूबर सुबह 10:08 बजे तक

4 of 5
ब्रिटेन (लंदन) में करवा चौथ 2025 - फोटो : adobe stock
ब्रिटेन (लंदन) में करवा चौथ 2025
लंदन में करवा चौथ का पर्व गुरुवार, 9 अक्तूबर को मनाया जाएगा है। 
पूजा मुहूर्त: शाम 6:20 से 7:37 बजे तक (1 घंटा 18 मिनट)
व्रत का समय: सुबह 7:15 से शाम 6:54 बजे तक (11 घंटे 39 मिनट)
चंद्रोदय समय: शाम 6:54 बजे
चतुर्थी तिथि: 9 अक्तूबर शाम 6:24 बजे से 10 अक्तूबर दोपहर 3:08 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कनाडा (टोरंटो) में करवा चौथ 2025 - फोटो : freepik
कनाडा (टोरंटो) में करवा चौथ 2025
कनाडा में करवा चौथ का पर्व गुरुवार, 9 अक्तूबर को मनाया जाएगा है। 
पूजा मुहूर्त: शाम 6:44 से 8:00 बजे तक (1 घंटा 16 मिनट)
व्रत का समय: सुबह 7:25 से रात 7:54 बजे तक (12 घंटे 29 मिनट)
चंद्रोदय समय: रात 7:54 बजे
चतुर्थी तिथि: 9 अक्तूबर दोपहर 1:24 बजे से 10 अक्तूबर सुबह 10:08 बजे तक



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें