Karwa Chauth 2023: इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023 को रखा जाएगा। ये उपवास हर सुहागिन महिला के लिए खास होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसके अलावा पूरे विधि विधान से पूजा करते हुए करवा चौथ की कहानी भी सुनती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन चंद्रमा की अहम भूमिका होती हैं क्योंकि चंद्रमा निकलने के बाद ही महिलाएं अपने व्रत को खोलती हैं। माना जाता है कि, ये व्रत रखने से वैवाहिक जीवन भी सुखमय होता है।
करवा चौथ से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं हैं, जो इसे और खास बनाती हैं। साथ ही कुछ नियम भी हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है। अगर आप पहली बार करवा चौथ का उपवास कर रहीं हैं, तो व्रत के सभी नियमों को जान लें। चलिए जानते हैं करवा चौथ के व्रत के सभी नियमों के बारे में।