फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2020: नवंबर के पहले सप्ताह में करवा चौथ, जान लें क्या हैं व्रत नियम

Wed, 28 Oct 2020 08:10 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
करवा चौथ 2020
Karwa Chauth 2020: करवा चौथ व्रत नवंबर माह के पहले सप्ताह में रखा जाएगा। यह व्रत विवाहित महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, करवा चौथ के व्रत को शादीशुदा स्त्रियां सौभाग्य प्राप्ति, पति की दीर्घायु और स्वस्थ्य जीवन के लिए रखती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Karwa Chauth 2020 - फोटो : Facebook
हर साल यह व्रत कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल यह व्रत 4 नवंबर को रखा जाएगा। जो महिलाएं इस व्रत को करती हैं उन्हें कई नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। आइए जानते हैं करवा चौथ के व्रत में किन नियमों का पालन किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
करवा चौथ 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
यह व्रत सूर्योदय होने से पहले शुरू और चांद निकलने तक रखा जाता है। चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत को खोलने का नियम है। 

4 of 7
करवा चौथ 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
शाम के समय चंद्रोदय से लगभग एक घंटा पहले सम्पूर्ण शिव-परिवार (शिव जी, पार्वती जी, नंदी जी, गणेश जी और कार्तिकेय जी) की पूजा की जाती है। पूजन के समय व्रती को पूर्व की ओर मुख करके बैठना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 7
करवा चौथ 2020 - फोटो : अमर उजाला
इस दिन सुहागिन महिलाओं के द्वारा निर्जला व्रत किया जाता है और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति को छलनी में दीपक रख कर देखा जाता है। इसके बाद पति जल पिलाकर पत्नी के व्रत को तोड़ता है।
विज्ञापन

6 of 7
करवा चौथ 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
मान्यता के अनुसार इस व्रत को वह लड़कियां भी करती हैं, जिनकी शादी की उम्र हो चुकी है या शादी होने वाली है। करवा चौथ महज एक व्रत नहीं है, यह पति-पत्नी के पावन रिश्ते को अधिक मजबूत करने वाला पर्व भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करवा चौथ 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
चंद्रमा को आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है और इनकी पूजा से वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है और पति की आयु भी लंबी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें