फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

karva chauth 2017: आज अपनी राशि अनुसार कपड़े पहनकर करें पूजा, मिलेगा पति का प्यार

Sun, 08 Oct 2017 08:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 4
आज करवा चौथ का व्रत है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए सुबह से उपवास पर रहती हैं। शाम होते ही चांद के निकलने का इंतजार करती हैं और चांद के दीदार करते हुए उनकी पूजा अर्चना करती हैं, लेकिन आप अपनी राशि के अनुसार वस्त्र पहनेंगी तो यह आपके लिए और भी फलदायी होगा। वैसे तो सभी सुहागिनें लाल रंग के कपड़े ही पहनती हैं। लेकिन राशि के अनुसार उसमें अन्य रंगों का भी मेल किया जा सकता है।

पढ़ें- करवा चौथ 2017: इस समय होगा चांद का दीदार, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

2 of 4
ज्योतिषों के मुताबिक, मेष राशि की महिलाएं इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनें तो उनके लिए अधिक फलदायी होगा। इसमें वे कोई भी वस्त्र पहन सकती हैं।

वृष राशि की महिलाएं सिल्‍वर और लाल रंग के कपड़े पहनेंगी तो अधिक लाभ होगा।

मिथुन राशि की महिलाएं हरे रंग की साड़ी और हरे-लाल रंग के कपड़े और च‍ूडि़यां पहने तो उनके लिए अधिक शुभ होगा। वे इसमें गोल्डन भी मिला सकती हैं।

सिंह राशि की सुहागिनें लाल, संतरी, गुलाबी या फिर गोल्‍डन कलर के वस्‍त्र पहनकर पूजा कर सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
कर्क राशि की महिलाओं को लाल, हरी, गुलाबी और नीली चूड़ियां पहने, वह इसके अनुसार ही वस्त्र भी पहन सकती हैं।

तुला राशि की महिलाएं लाल रंग के साथ गोल्डन या सिल्वर वर्क के कपड़े पहनें, इससे उनका प्रेम और भी गहरा होगा।

वृश्चिक राशि वालों को डार्क रेड कलर के कपड़े पहनने चाहिए। इससे उनकी जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी।

कन्‍या राशि वालों को गोल्डन में लाल रंग मिक्स कलर की साड़ी पहननी चाहिए। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
धनु राशि वाले रविवार को अगर आसमानी या उससे हल्के रंग के कपड़े पहनेंगे तो अधिक फलदायी होगा।

मीन राशि वाली महिलाओं को गोल्डन और हल्के लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे उनके पति की उम्र और भी लंबी होगी।

कुंभ राशि की महिलाओं सिल्वर कलर के कपड़े पहनने चाहिए, इससे उनके जीवन में अधिक लाभ होगा।

मकर राशि की सुहागिनें नीले रंग के कपड़े पहनें। इससे अधिक प्रभाव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें