1. स्नान के बाद सूर्यदेव को दें अर्घ्य
कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी, सरोवर या जलकुंड में स्नान करें। उसके बाद सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं। जल में चावल और लाल फूल भी डाल दें। ऐसा करने से भी आपको कई गुना लाभ मिलेगा।
2. इस दिन रखें कार्तिक पूर्णिमा का व्रत
कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत रखना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने से हजार अश्वमेध और सौ राजसूय यज्ञ का फल प्राप्त होता है। इस दिन गौ, अश्व और घी आदि के दान से संपत्ति में बढ़ोतरी होती है और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
4. इन चीजों का करें दान
कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन सरसों का तेल, तिल, काले वस्त्र किसी जरूरतमंद को दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पुण्य फल प्राप्त होगा। आप कई क्षेत्रों में सफलता अर्जित करेंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।