Kartik Purnima 2020: हिन्दू शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा तिथि का बड़ा महत्व बताया गया है। यह पावन तिथि 30 नवंबर सोमवार को है। शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान और दान करने से कई गुना लाभ प्राप्त होता है। इस दिन किसी पवित्र नदी अथवा जलकुंड में स्नान जरूर करना चाहिए। हिन्दू पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 29 नवंबर को लग चुकी है जो 30 नवंबर तक रहेगी। कार्तिक पूर्णिमा में लाभ और मनोकामना पूर्ति के लिए ये पांच उपाय जरूर करने चाहिए।