फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमाः लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई ‘आस्था की डुबकी’

Mon, 14 Nov 2016 10:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 3
गंगा घाटों पर सुबह से ही लग गई थी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कानपुर में सोमवार को लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। स्नान-ध्यान का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। शहर के अलावा बुंदेलखंड, कानपुर देहात आदि जगहों से आए श्रद्धालुओं ने यहां स्नान किया। सरसैय्या घाट के पं. रमेश ने बताया कि भगवान शंकर ने राक्षस त्रिपुरासुर का इसी दिन वध कर गंगा स्नान किया था। इसके बाद से ही यह परंपरा चली आ रही है। गंगा स्नान करने दूर दराज से आए अधिकांश लोग खाना साथ लेकर आए थे। सभी ने गंगा किनारे एक साथ बैठकर खाना खाया। 
विज्ञापन

मेलों में दिखी जबरदस्त भीड़

2 of 3
मेले में रही जबरदस्त भीड़ - फोटो : अमर उजाला
 कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में गंगा घाटों के अलावा नदी किनारे मेलों का आयोजन किया गया। इस मेले में हजारों लोगो पहुंचे। इस हाईटेक युग में भी मेलों का क्रेज खत्म नहीं हुआ है लोग बड़ी संख्या में मेलों से खरीददारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देव दीपावली पर शहीदों की याद में किया दीप दान

3 of 3
गंगा घाटों के अलावा लोगों ने अपने घरों में दीपक जलाकर मनाई देव दीपावली
देव दीपावली उत्सव पर सोमवार रात को शहर के घाट दीपों से जगमग हो उठे। शहीदों की याद में भी नेपाली घाट, मैस्कर घाट, गोलाघाट, गुप्तार घाट, परमट, मैगजीन, रानीघाट, अस्पताल घाट, गंगा बैराज, सिद्धनाथ घाट में दीप जलाए गए। मुख्य आयोजन सरसैय्या घाट सिविल लाइंस में हुआ। इसमें अपर जिलाधिकार अविनाश सिंह शामिल हुए। गंगा देव दीपावली समिति की ओर से 21 हजार दीपक जलाए गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें