फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamika Ekadashi 2026: कब है सावन की पहली एकादशी? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और कुछ सरल उपाय

Fri, 07 Aug 2026 12:43 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Kamika Ekadashi 2026: सावन और उसमें आने वाली एकादशी पूजा-पाठ के लिए सबसे शुभ मानी जाती है। इस दिन कुछ उपाय करने से महादेव के साथ-साथ विष्णु जी की कृपा प्राप्त होती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
कामिका एकादशी - फोटो : Amar Ujala
Kamika Ekadashi 2026: वर्तमान में भगवान शिव का प्रिय महीना सावन चल रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन का प्रत्येक दिन भगवान शिव की उपासना के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस पूरे महीने में विधि-विधान से शिव पूजा करने से साधक को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं, सावन में पड़ने वाली कामिका एकादशी का महत्व और भी बढ़ जाता है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु के साथ भगवान शिव की पूजा का भी विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि, इस व्रत को रखने से कई गुना पुण्य फल प्राप्त होता है तथा जाने-अनजाने में किए गए पापों से भी मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं कि साल 2026 में सावन माह की पहली एकादशी कब है, शुभ मुहूर्त क्या है और इस दिन कौन-से सरल उपाय करने चाहिए।
Sawan 2026: सावन में क्यों नहीं खानी चाहिए कढ़ी? भगवान शिव की पूजा से जुड़ी है इसकी खास वजह
विज्ञापन

2 of 4
कामिका एकादशी - फोटो : Amar Ujala
कब है कामिका एकादशी 2026?
  • इस साल कामिका एकादशी की तिथि 8 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजकर 29 मिनट से शुरू होगी। 
  • इसका समापन 9 अगस्त 2026 को सुबह 7 बजकर 34 मिनट पर होगा। 
  • उदया तिथि के अनुसार कामिका एकादशी का व्रत 9 अगस्त 2026, रविवार को रखा जाएगा। 
  • पारण 10 अगस्त 2026 को किया जाएगा औप शुभ समय सुबह 6 बजकर 36 मिनट से सुबह 9 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन

3 of 4
कामिका एकादशी - फोटो : freepik
कामिका एकादशी पर करें ये उपाय
  • सावन में पड़ने वाली एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग अर्पित करें। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
  • घर के मुख्य द्वार पर शाम के समय घी का दीपक जलाकर माता लक्ष्मी की पूजा करें। इससे आर्थिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
  • इस दिन आप तुलसी के पौधे के सामने भी घी का दीपक जलाकर रखें। इस दौरान 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का 108 बार जाप करें।

Sawan 2026: श्रावण मास का रहस्य, आखिर क्यों भगवान शिव को सबसे प्रिय है सावन ?

Sawan 2026: सावन में शिवलिंग पर भूलकर भी ना चढ़ाएं ये चीजें, नहीं मिलता पूरा फल

विज्ञापन

4 of 4
कामिका एकादशी - फोटो : Instagram
  • शिवलिंग पर जल में थोड़ा-सा कच्चा दूध मिलाकर अभिषेक करें और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें। यह सरल उपाय कई गुना पुण्य फल प्रदान करता है।
  • भगवान शिव को शमी के फूल और भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल अर्पित करें। इससे भाग्य मजबूत बनता है।
  • इस दिन सफेद और पीले रंग की वस्तुओं का दान करें। मान्यता है कि इससे पुण्य फल बढ़ता है और अटके कार्यों को भी गति मिलती हैं।

Sawan: सावन में सिर्फ सोमवार का व्रत ही नहीं, ये 6 व्रत बदल सकते हैं आपकी किस्मत, एक-एक तारीख कर लें नोट

Sawan 2026: सावन में घर लाएं तुलसी, लेकिन भूलकर भी न करें ये गलती, वरना बिगड़ सकते हैं बनते काम

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें