कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता तुलसी की भी विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस व्रत को करने से भगवान विष्णु हर मनोकामना पूरी करते हैं। आइए इस लेख में कामिका एकादशी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Kamika Ekadashi 2024 Date And Puja Vidhi: आज सावन की पहली एकादशी है । प्रत्येक माह में दो एकादशी व्रत पड़ते हैं। सावन माह में भी कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की एकदशी व्रत रहते हैं। श्रावण मास में के कृष्ण पक्ष की एकादशी को कामिका एकादशी के नाम से जाना जाता है। सावन माह में पड़ने वाली एकादशी तिथि की कई विशेषताएं होती हैं। कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता तुलसी की भी विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस व्रत को करने से भगवान विष्णु हर मनोकामना पूरी करते हैं। मान्यताओं के अनुसार कामिका एकादशी का व्रत रखने वाले जातक को जीवन में किए गए समस्त पाप कर्मों से मुक्ति मिलती है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है, साथ ही व्यक्ति के जीवन में धन धान्य की कमी नहीं होती है। आइए इस लेख में कामिका एकादशी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Vat Savitri Vrat 2024
- फोटो : freepik
कामिका एकादशी तिथि
कामिका एकादशी की शुरुआत: 30 जुलाई 2024 को शाम 04 बजकर 44 मिनट से
कामिका एकादशी का समापन: 31 जुलाई 2024 को शाम 03 बजकर 55 मिनट पर
विज्ञापन
3 of 5
Jyeshtha Month 2024
- फोटो : freepik
कामिका एकादशी व्रत पारण (व्रत तोड़ने का समय)
कामिका एकादशी व्रत का पारण समय: 01 अगस्त 2024 को सुबह 5 बजकर 42 से 8 बजकर 24 मिनट तक।
4 of 5
Jyeshtha Month 2024
- फोटो : freepik.com
कामिका एकादशी की पूजा विधि
कामिका एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद स्वच्छ कपड़े पहनें। सबसे पहले पूजा के मंदिर में दीपक जलाएं और व्रत का संकल्प लें। फिर पूजा की तैयारी शुरू करें। एक चौकी में पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। भगवान को फल, फूल, तिल, दूध, पंचामृत और तुलसी आदि अर्पित करें। तुलसी जरूर चढ़ाएं, क्योंकि तुलसी के बिना भगवान विष्णु की पूजा पूरी नहीं मानी जाती जाती है। इसके बाद कामिका एकादशी की व्रत कथा पढ़ें या सुनें और आखिर में आरती करें।
सावन सोमवार के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ?
- फोटो : freepik
कामिका एकादशी व्रत का क्या है महत्व
मान्यताओं के अनुसार कामिका एकादशी का व्रत रखने और पूजन करने से न सिर्फ भगवान विष्णु बल्कि पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। यह व्रत को करने से सभी बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। ऐसे व्यक्ति जिन्हें कोई बात परेशान कर रही हो, उन्हें कामिका एकादशी का व्रत जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से उनके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।