फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajari Teej 2026 Wishes: कजरी तीज पर भेजें ये शुभकामना संदेश, पाएं मां गौरा का आशीर्वाद

Mon, 31 Aug 2026 06:01 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Happy Kajari Teej 2026: कजरी तीज के पावन पर्व पर अगर आप भी अपनों को खास अंदाज में शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो ये खूबसूरत संदेश भेज सकते हैं। मां गौरा और भगवान शिव की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां बनी रहें। 
विज्ञापन
1 of 11
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
Kajari Teej Ki Shubhkamnaein Wishes in Hindi: आज 31 अगस्त 2026 को कजरी तीज का पावन व्रत रखा जा रहा है। यह भाद्रपद माह की पहली तीज है, जिसे सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व वाला पर्व माना जाता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर भगवान शिव और मां पार्वती की विधि-विधान से पूजा करती हैं और पति की लंबी आयु, सुखी दांपत्य जीवन तथा परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं। मान्यता है कि कजरी तीज का व्रत करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है, वहीं कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर की प्राप्ति की कामना करती हैं। इस दिन नीमड़ी माता की पूजा और चने-सत्तू का भोग लगाने की भी परंपरा है। ऐसे में आप भी अपनों के जीवन में सुख-शांति, प्रेम और समृद्धि की कामना करते हुए कजरी तीज के ये खूबसूरत शुभकामना संदेश भेजकर उन्हें इस पावन पर्व की बधाई दे सकते हैं।

कजरी तीज 2026: तीज पर कहां करें पूजा? इन मंदिरों को माना जाता है बेहद पवित्र
Kajari Teej 2026: इन 3 महिलाओं को नहीं रखना चाहिए कजरी तीज का व्रत, जानें वजह
Kajari Teej 2026: इन आरती-मंत्रों से करें कजरी तीज की पूजा, जीवन में बढ़ेगा सुख और मिलेंगे अच्छे परिणाम
विज्ञापन

2 of 11
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
मां पार्वती आप पर हमेशा अपनी कृपा बनाएं,
इस तीज आपको अपना मनचाहा वर मिल जाए,
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 11
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
चंदन की खुशबू, बादलों की फुहार
आप सभी को मुबारक हो कजरी तीज का त्योहार
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

 

4 of 11
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
तीज व्रत रखा मैंने
बस एक प्यारी सी
ख्वाहिश के साथ।
हो लंबी उम्र पति की
और हर जन्म मिले
एक दूसरे का साथ।
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

5 of 11
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
सोलह श्रृंगार कर मां गौरी की तरह रखें उपवास
मन में होगी श्रद्धा तो मिलेगा भगवान शिव जैसा परिवार।
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 11
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
शिव जी की कृपा होगी
मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद,
जब मनाएं मिलकर सब तीज का त्योहार
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

7 of 11
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
कजरी तीज पर भोलेनाथ का आशीर्वाद मिले
आपको माता गौरी का प्यार मिले
सदा सुहागन रहें आप, खुशहाल रहे परिवार।
कजरी तीज की शुभकामनाएं

 

8 of 11
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
सुहागिनों का जोड़ा बना रहे
कन्याओं को उनका मनचाहा जीवनसाथी मिले
निर्जला व्रत कर करें कजरी तीज का पाठ
घर परिवार सदा रहेगा खुशहाल।
कजरी तीज की शुभकामनाएं

 

9 of 11
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
भादों की बहार में भगवान की कृपा हो अपार
मुबारक हो आपको कजरी तीज का त्योहार।
कजरी तीज की शुभकामनाएं

 

10 of 11
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
कजरी तीज लाए जीवन में सुख और समृद्धि
दिन रात हो आपके परिवार की तरक्की।
कजरी तीज की शुभकामनाएं
विज्ञापन

11 of 11
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें