कजरी तीज का महत्व
- फोटो : Instagram
कजरी तीज का महत्व
कजरी तीज का व्रत खासकर विवाहित महिलाएं और कुवांरी कन्याएं बड़े श्रद्धा से करती हैं। इस व्रत की शुरुआत मां पार्वती ने ही की थी, जब उन्होंने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए यह उपवास रखा था। माना जाता है कि इस व्रत को करने से पति की लंबी आयु और स्वास्थ्य में वृद्धि होती है। साथ ही इस व्रत से सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है, जिससे वैवाहिक जीवन खुशहाल और सुखमय बनता है। इसलिए कजरी तीज का व्रत परिवार और समाज में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।