फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishakh Purnima 2026: वैशाख पूर्णिमा पर इन चीजों का दान होगा लाभकारी, धन लाभ के खुलेंगे मार्ग

Wed, 22 Apr 2026 01:46 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Vaishakh Purnima 2026: वैशाख पूर्णिमा के दिन किए गए दान का महत्व बहुत अधिक बताया गया है, जिससे व्यक्ति के जीवन में चल रही परेशानियां कम हो सकती हैं और भाग्य का साथ मिलने लगता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
वैशाख पूर्णिमा - फोटो : AI
Vaishakh Purnima 2026: हिंदू धर्म में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। इस वर्ष वैशाख पूर्णिमा 1 मई 2026 को मनाई जा रही है। शास्त्रों के अनुसार, इस पावन दिन पर पूजा-पाठ व दान जैसे कार्य करने पर जीवन में सुख-शांति बढ़ती हैं। इसके अलावा यह तिथि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि लेकर आती हैं। हालांकि, यह दिन न केवल पूजा-पाठ बल्कि कुछ विशेष चीजों के दान के लिए भी कल्याणकारी होती है। इससे मानसिक शांति और आत्मिक संतोष भी बढ़ता है। ऐसे में आइए दान से जुड़ी चीजों के बारे में जानते हैं।
April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल का आखिरी प्रदोष व्रत कब है ? जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व
विज्ञापन

2 of 5
वैशाख पूर्णिमा - फोटो : Adobe stock
दूध का दान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा पर जरूरतमंदों को दूध का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे चंद्रमा मजबूत होता है और मन को शांति मिलती है।

Shivling Puja: सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ाएं ये खास चीजें, भगवान शिव की बरसेगी विशेष कृपा
विज्ञापन

3 of 5
वैशाख पूर्णिमा - फोटो : Adobe stock
चावल का दान
वैशाख पूर्णिमा पर चावल का दान करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही आर्थिक तंगी भी दूर होने लगती है।

चीनी का दान
वैशाख पूर्णिमा पर के दिन चीनी का दान करना शुभ होता है। इससे जीवन में मिठास और रिश्तों में मधुरता आती है।

Nirjala Ekadashi 2026: इस साल कब है निर्जला एकादशी ? जानिए डेट और किन चीजों का दान होगा लाभकारी

4 of 5
वैशाख पूर्णिमा - फोटो : Adobe stock
सफेद वस्त्र का दान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सफेद कपड़ों का दान करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में शांति का अनुभव होता है।
Jagnnath Rath Yatra 2026: कब से शुरू हो रही है जगन्नाथ रथ यात्रा? जानें तिथि, महत्व और अनोखी परंपराएं
अन्न दान
हिंदू धर्म में अन्न दान को सबसे श्रेष्ठ दान माना गया है। इस दिन भूखे और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना अत्यंत पुण्यदायी होता है, जिससे सभी देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चंद्र देव की आरती - फोटो : amar ujala
चंद्र देव की आरती 
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा ।
दुःख हरता सुख करता, जय आनन्दकारी ।
रजत सिंहासन राजत, ज्योति तेरी न्यारी ।
दीन दयाल दयानिधि, भव बन्धन हारी ।
जो कोई आरती तेरी, प्रेम सहित गावे ।
सकल मनोरथ दायक, निर्गुण सुखराशि ।
योगीजन हृदय में, तेरा ध्यान धरें ।
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, सन्त करें सेवा ।
वेद पुराण बखानत, भय पातक हारी ।
प्रेमभाव से पूजें, सब जग के नारी ।
शरणागत प्रतिपालक, भक्तन हितकारी ।
धन सम्पत्ति और वैभव, सहजे सो पावे ।
विश्व चराचर पालक, ईश्वर अविनाशी ।
सब जग के नर नारी, पूजा पाठ करें ।
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा ।
 

Ganga Saptami 2026: वैशाख शुक्ल सप्तमी पर गंगा पूजन का महत्व, जानिए स्नान, मंत्र और दान के लाभ

Mohini Ekadashi 2026: मोहिनी एकादशी से जुड़े ये आसान उपाय दूर करेंगे दिक्कतें, घर-परिवार में आएंगी खुशियां




 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें