फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2026: इस बार क्यों खास है महाशिवरात्रि ? जानें डेट-मुहूर्त से लेकर लकी राशिफल तक सबकुछ

Fri, 30 Jan 2026 11:14 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mahashivratri 2026: इस साल महाशिवरात्रि पर कई शुभ योग बने हुए हैं, जो पूजा-पाठ के साथ-साथ कुछ राशियों के लिए भी खास रहने वाले हैं। इससे जातकों को महादेव की कृपा और मनचाहा लाभ संभव है।
विज्ञापन
1 of 6
Mahashivratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
Mahashivratri 2026: हर साल फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि मनाई जाती है। यह पावन पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित माना गया है। मान्यता है कि, इसी पावन तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का दिव्य विवाह संपन्न हुआ था, इसलिए महाशिवरात्रि को शिव-शक्ति के मिलन का महापर्व भी कहते हैं। इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। यही नहीं साधक के जीवन से कष्ट, रोग, भय भी दूर होते हैं। महाशिवरात्रि पर विशेष रूप से महिलाएं सुख-सौभाग्य और अखंड सुहाग की कामना करते हुए पूजा-अर्चना करती हैं। इस वर्ष महाशिवरात्रि का व्रत 15 फरवरी 2026 को रखा जाएगा। इस तिथि पर कई शुभ योग बने हुए हैं। ऐसे में आइए इन सभी को विस्तार से जानते हुए लकी राशियों के नाम भी जान लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Mahashivratri 2026 - फोटो : Amar Ujala
इस साल कब है महाशिवरात्रि 2026
  • फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 15 फरवरी को शाम 5 बजकर 4 मिनट पर हो रही है।
  • यह तिथि 16 फरवरी को शाम 5 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगी।
  • तिथि के अनुसार, इस वर्ष महाशिवरात्रि का व्रत 15 फरवरी 2026 को मान्य होगा।
विज्ञापन

3 of 6
Mahashivratri 2026 - फोटो : adobe
महाशिवरात्रि 4 प्रहर पूजा मुहूर्त 2026
  • रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - शाम 06:39 से 09:45 
  • रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय -शाम 09:45 से 12:52 
  • रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - सुबह 12:52 से 03:59 
  • रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - सुबह 03:59 से 07:06 

4 of 6
Mahashivratri 2026 - फोटो : adobe
चार प्रहर की पूजा में मंत्र जाप 
  • प्रथम प्रहर का मंत्र- 'ह्रीं ईशानाय नमः'
  • दूसरे प्रहर मंत्र- 'ह्रीं अघोराय नम:'
  • तीसरे प्रहर मंत्र- 'ह्रीं वामदेवाय नमः'
  • चौथे प्रहर मंत्र- 'ह्रीं सद्योजाताय नमः
विज्ञापन

5 of 6
Mahashivratri 2026 - फोटो : adobe
क्यों खास है महाशिवरात्रि 2026 
इस साल महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष संयोग बना हुआ है। खास बात यह है कि, इस दिन यह शक्तिशाली योग 12 घंटे से अधिक समय के लिए बना रहेगा। ज्योतितिषियों के मुताबिक, सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7 बजे से लेकर शाम 7 बजकर 48 मिनट तक रहने वाला है। यह अवधि महाकाल की उपासना और शिवलिंग जलाभिषेक के लिए फलदायी रहने वाली है। इसके अलावा इस तिथि पर उत्तराषाढा के साथ-साथ श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग भी बना रहेगा। इस दौरान व्यतीपात योग पूरे दिन रहने वाला है। महाशिवरात्रि पर निशिता काल रात 11 बजकर 52 मिनट से लेकर रात 12:42 तक रहेगा। 
 

Budh Gochar 2026: बुध गोचर से इन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, व्यापार में आएंगी दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mahashivratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि लकी राशिफल
ज्योतिषियों के मुताबिक, महाशिवरात्रि पर इस साल कुंभ राशि में सूर्य, बुध, राहु और शुक्रदेव विराजमान रहने वाले हैं। ग्रहों का शुभ प्रभाव कुछ राशि वालों को विशेष लाभ पहुंचा सकता है

मेष राशि
मेष राशि वालों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। आपके लिए समय सकारात्मक बदलावों से भरा रहने वाला है। धन लाभ, नई नौकरी, रिश्तों में प्रेम आदि शुभ समाचार प्राप्त होंगे। इस समय लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे।

कन्या राशि 
कन्या राशि वालों की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। कार्यस्थल पर लंबे समय से चली आ रही परेशानियां खत्म होगी। निवेश से अच्छा लाभ होगा। घर खरीद सकते हैं। महादेव की विशेष कृपा बनी रहेगी।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए समय खास रहेगा। आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब होंगे। समय संतुलन और सफलता का संकेत देता है। नई नौकरी पाने की कामना पूरी होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
Angarak Yog 2026 Rashifal: फरवरी में बनेगा अंगारक योग, इन 3 राशि के लोग रहें सतर्क
कर्मफलदाता शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों की बदलेगी किस्मत और मिलेंगे लाभ के अवसर




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें