फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2026: वर्षों बाद महाशिवरात्रि पर ये खास संयोग, इन चीजों को चढ़ाने से शीघ्र प्रसन्न होंगे महादेव

Mon, 02 Feb 2026 12:11 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि शिव भक्तों के लिए बेहद खास पर्व है। यह दिन आध्यात्मिक ऊर्जा, साधना और आत्मशुद्धि के साथ-साथ महाकाल की विशेष कृपा पाने का सर्वश्रेष्ठ अवसर है। 
विज्ञापन
1 of 5
Mahashivratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
Mahashivratri 2026: हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाती हैं। यह पावन पर्व भगवान शिव की कृपा और माता पार्वती को प्रसन्न करने का सर्वश्रेष्ठ अवसर है। मान्यता है कि, यह तिथि प्रभु और देवी के दिव्य मिलन के रूप में पूजी जाती है। शास्त्रों के मुताबिक, इस दिन की गई पूजा-अर्चना, जप और व्रत से महादेव शीघ्र प्रसन्न होकर अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। साथ ही कन्याओं की मनचाहा साथी पाने की इच्छा भी पूरी होती हैं। इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन ग्रहों की युति के साथ-साथ कई शक्तिशाली शुभ योगों का भी संयोग बना रहेगा। ऐसे में महादेव को केवल यह तीन चीजें चढ़ाने से शिव जी की कृपा प्राप्त हो सकती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Mahashivratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
कब मनाई जाएगी महाशिवरात्रि 
ज्योतिषियों के मुताबिक, इस साल फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी को शाम 5 बजकर 4 मिनट पर प्रारंभ होगी। इस तिथि का समापन 16 फरवरी को शाम 5 बजकर 34 मिनट पर होगा। ऐसे में महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी। 

Holi 2026: 3 या 4 मार्च होली कब है? यहां जानिए सही डेट,महत्व और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

3 of 5
Mahashivratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि 4 प्रहर पूजा मुहूर्त 
रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - शाम 06:39 से 09:45 
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय -शाम 09:45 से 12:52 
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - सुबह 12:52 से 03:59 
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - सुबह 03:59 से 07:06 

4 of 5
Mahashivratri 2026 - फोटो : Amar Ujala
महाशिवरात्रि 2026 विशेष संयोग
महाशिवरात्रि के दिन सुबह 7 बजे से लेकर शाम 7 बजकर 48 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग बनेगा। इसके बाद उत्तराषाढा नक्षत्र शाम 7. 48 तक रहने वाला है। इसके बाद श्रवण नक्षत्र का शुभारंग होगा, जो अगले दिन 16 फरवरी को 8. 47 तक बना रहेगा। महाशिवरात्रि पर व्यतीपात योग पूरे दिन बना रहेगा। इस दिन निशिता काल रात 11 बजकर 52 मिनट से लेकर रात 12:42 तक रहेगा। हालांकि, दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12:57 तक अभिजीत मुहूर्त रहने वाला है। अमृतकाल दोपहर 12:59 से 14:41 तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahashivratri 2026 - फोटो : adobe
शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 3 खास चीजें
  • धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, महाशिवरात्रि के शुभ दिन पर शिवलिंग की पूजा करें। इस दौरान प्रभु को 11 बेलपत्र चढ़ाएं। इस दौरान बेलपत्र का चिकना हिस्सा नीचे की ओर रखें। ऐसा करना शुभ होता है। इससे भगवान शिव शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं।
  • शास्त्रों के मुताबिक, धतूरे के फल और भांग महादेव के प्रिय भोग में शामिल हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि के अवसर पर आप यह अवश्य चढ़ाएं। इससे मानसिक शांति प्राप्त होती हैं।
  • भगवान शिव की पूजा में शमी के फूल का उपयोग करना अत्यंत शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। इससे सभी तरह के दोष से राहत प्राप्त होती हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि पर प्रभु को यह 7 फूल अर्पित करें। इससे सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं।
 

Mahashivratri 2026: इस बार क्यों खास है महाशिवरात्रि ? जानें डेट-मुहूर्त से लेकर लकी राशिफल तक सबकुछ

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शुभ योग, जानें चारों प्रहर का मुहूर्त, होगी भोलेनाथ की कृपा


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें