Guru Purnima 2026: हिंदू धर्म में आषाढ़ पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि यह पूरी तरह से गुरु को समर्पित मानी जाती है। इस दिन अपने गुरु, शिक्षक या जीवन में मार्गदर्शन देने वाले व्यक्ति के प्रति आभार व्यक्त करना बेहद शुभ होता है।
Guru Purnima 2026: हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा भाव से कृतज्ञता व्यक्त करने का सर्वश्रेष्ठ अवसर है। शास्त्रों में इस पावन तिथि को आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा और वेद व्यास जयंती के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं कि, आषाढ़ पूर्णिमा के दिन ही महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था, जिन्होंने मानव जीवन को दिशा देने वाले चारों वेदों का ज्ञान व्यवस्थित रूप से दुनिया को दिया है। इसलिए उन्हीं के सम्मान में गुरु पूर्णिमा का खास पर्व देशभर में मनाया जाता है। साथ ही सभी शैक्षणिक संस्थानों में पूजा-पाठ का भव्य आयोजन किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, साल 2026 में यह पर्व कब मनाया जाएगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।