फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2026: इन चीजों के बिना अधूरी है चैत्र नवरात्रि की पूजा, जानें इनके नाम और संपूर्ण सामग्रियां

Tue, 17 Mar 2026 03:05 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ होने जा रहा है, जो सभी के लिए विशेष है। इस अवधि में देवी की पूजा करने से साधक के सुख में वृद्धि होती हैं। हालांकि, देवी की उपासना संपूर्ण सामग्रियों से करने पर मनचाहे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं....
विज्ञापन
1 of 4
Chaitra Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
Chaitra Navratri 2026: 19 मार्च 2026, गुरुवार से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही हैं। यह हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसे नई शुरुआत व खुशियों का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि, नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में मां दुर्गा पृथ्वी लोक पर आती हैं। साथ ही अपने सभी भक्तों पर कृपा बरसाते हुए उनकी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। इस दौरान घरों से लेकर मंदिरों व पूजा-पंड़ालों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती हैं। वहीं इन दिनों श्रद्धालु व्रत रखते हैं, कलश स्थापना करते हैं और मां की भक्ति में लीन रहते हैं। इसके प्रभाव से साधक के जीवन से कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। हालांकि, देवी की आराधना हमेशा संपूर्ण सामग्रियों से करनी चाहिए। इससे पूजा का पूरा फल मिल सकता है। साथ ही इससे माता भी प्रसन्न होती हैं। ऐसे में आइए चैत्र नवरात्रि की संपूर्ण पूजन सामग्रियों को जानते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
Chaitra Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
पूजा सामग्रियां
  • पूजा के लिए सबसे पहले बताशे, कपूर, पीतल का दीया, मिट्टी, मिट्टी का पात्र और उसका ढक्कन खरीद लें।
  • इसके बाद आप एक कलावा, रुई की बत्ती, सिंदूर, धूप बत्ती, पूजा के लिए थोड़े साफ और साबुत चावल, रबर बैंड, नथ, गजरा, मांग टीका भी शामिल करें।
  • इस दौरान देवी के लिए कान की बाली, कंघी, शीशा और लाल रंग की नई साफ चुनरी भी लें।
विज्ञापन

3 of 4
Chaitra Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
  • अब आप जटा नारियल, जल, गंगाजल, चुनरी, दीपक, मौली, सुपारी, दूर्वा भी पूजा सामग्री में शामिल करें।
  • इसके बाद साफ लौटा, सूखा नारियल, फूल माला, पान, माता के लिए वस्त्र, रुई बत्ती, तिल का तेल या घी भी रखें।
  • इस दौरान दीया, मिठाई, , शीशा, बिछिया, इत्र, चोटी, लाल चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी, महावर, गले के लिए माला, पायल और मेंहदी भी रखें।
  • भोग के लिए कुछ फल, मिठाई भी रखें। साथ ही कुछ दान के लिए भी अपनी क्षमता के अनुसार चीजें शामिल करें।
विज्ञापन

4 of 4
Chaitra Navratri 2026 - फोटो : adobe
नौ दिन और नौ देवियां
  • 19 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 1-  अमावस्या, प्रतिपदा मां शैलपुत्री पूजा और घटस्थापना
  • 20 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 2- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
  • 21 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 3- मां चंद्रघंटा पूजा
  • 22 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 4- मां कुष्मांडा पूजा
  • 23 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 5-  मां स्कंदमाता पूजा
  • 24 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 6- मां कात्यायनी पूजा
  • 25 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 7- मां कालरात्रि पूजा
  • 26 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 8- मां महागौरी पूजा ( इस दिन अष्टमी मनाई जाएगी और कन्या पूजन कर सकते हैं। )
  • 27  मार्च 2026- नवरात्रि दिन 9- मां सिद्धिदात्री पूजा ( नवरात्रि का समापन और नवमी कन्या पूजन किया जाएगा )
 

Grahan 2026: किस दिन लगेगा अगला ग्रहण ? यहां जानें डेट, समय और इसका प्रभाव

 

Ram Navami 2026 Date: कब है रामनवमी? जानें डेट, पूजन का  मुहूर्त और विधि




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें