फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaal Bhairav Jayanti 2020: इन उपायों से काल भैरव होंगे प्रसन्न, बरसेगी कृपा

Sat, 05 Dec 2020 08:32 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
काल भैरव जयंती 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
काल भैरव जयंती 7 दिसंबर को है। शास्त्रों के अनुसार भगवान काल भैरव का जन्म मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर हुआ था। इसलिए हर साल मार्गशीर्ष माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को काल भैरव जयंती मनायी जाती है। काल भैरव जयंती के दिन भगवान काल भैरव जी की विधि विधान के साथ पूजा की जाती है। इस दिन उनकी कृपा पाने के लिए विशेष विशेष उपाय करने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 11
काल भैरव जयंती 2020 - फोटो : social media
काल भैरव जयंती के दिन भगवान शिव की पूजा करने से भी भगवान भैरव का आशीर्वाद मिलता है, क्योंकि भगवान भैरव की उत्पत्ति भगवान शिव के अंश के रूप में हुई थी। कालाष्टमी के दिन 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से 'ॐ नम: शिवाय' लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इस विधि से पूजन करने पर भगवान भैरव प्रसन्न होंगे और आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
विज्ञापन

3 of 11
काल भैरव जयंती 2020 - फोटो : अमर उजाला
काल भैरव जयंती के दिन भगवान भैरव को प्रसन्न करने के लिए काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। यदि काला कुत्ता उपलब्ध न हो तो किसी भी कुत्ते को खिलाकर यह उपाय कर सकते हैं। इस उपाय को करने से न सिर्फ भगवान भैरव बल्कि शनिदेव की भी कृपा बरसेगी। 

4 of 11
काल भैरव जयंती 2020 - फोटो : social media
शास्त्रों के अनुसार आपराधिक प्रवृत्तियों पर नियंत्रण करने वाले प्रचण्ड दंडनायक श्रीकालभैरव को शिव का पंचम रुद्रावतार कहा गया है। भैरव देव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए प्रत्येक गुरुवार के दिन कुत्ते को गुड़ खिलाना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 11
काल भैरव जयंती 2020 - फोटो : social media
भैरव देव अपने भक्तों को तत्काल कष्टों से मुक्ति देते हैं। इनकी पूजा आराधना से घर में नकारत्मक ऊर्जा, जादू-टोने तथा भूत-प्रेत, मारण, मोहन, विद्वेषण उच्चाटन आदि से किसी भी प्रकार का भय नहीं रहता है। भैरव देव की कृपा पाने के लिए रेलवे स्टेशन पर जाकर किसी कोढ़ी, भिखारी को कंबल दान करें। 
विज्ञापन

6 of 11
काल भैरव जयंती 2020 - फोटो : Social Media
भैरव देव जी को काशी का कोतवाल कहा जाता है। इनकी कृपा पाने के लिए बुधवार के दिन सवा किलो जलेबी भैरव नाथ को चढ़ाएं और कुत्तों को खिलाएं। यह उपाय करने से आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। 
विज्ञापन

7 of 11
काल भैरव जयंती 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषियों ने अंधकाररूपी अज्ञान के भय से मुक्त करके ज्ञानरूपी प्रकाश का मार्ग दिखाने वाले शिव को ही 'कालभैरव' कहा है, जो स्वयं शिव के क्रोध से ही प्रकट हुए हैं। शनिवार के दिन कड़वे तेल में पापड़, पकौड़े, पुए जैसे विविध पकवान तलें और रविवार को गरीब बस्ती में जाकर बांट दें। 

8 of 11
काल भैरव मंदिर - फोटो : Social Media
काल भैरव जयंती पर भैरव देव की विशेष पूजा होती है। उनकी कृपा पाने के लिए रविवार या शुक्रवार को किसी भी भैरव मंदिर में गुलाब, चंदन और गुगल की खुशबूदार 33 अगरबत्ती जलाएं। ऐसा करने से आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।

9 of 11
काल भैरव जयंती 2020 - फोटो : Social Media
भैरव देव को प्रसन्न करने के लिए बुधवार के दिन सवा सौ ग्राम काले तिल, सवा सौ ग्राम काले उड़द, सवा 11 रुपए, सवा मीटर काले कपड़े में पोटली बनाकर भैरव नाथ के मंदिर में चढ़ाएं। यह उपाय आपकी सारी परेशानियों को दूर करेगा।

10 of 11
बाबा काल भैरव मंदिर (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
काल भैरव जी को प्रसन्न करने के लिए, उनकी कृपा पाने के लिए कालाष्टमी के दिन से भगवान भैरव की प्रतिमा के आगे सरसो के तेल का दीपक जलाएं और श्रीकालभैरवाष्टकम् का पाठ करें। मनोकामना पूर्ण होने तक प्रतिदिन इस उपाय को भक्ति भाव के साथ करें। 
विज्ञापन

11 of 11
काल भैरव 2020 - फोटो : SELF
काल भैरव जयंती के दिन से लेकर अगले 40 दिनों तक लगातार काल भैरव का दर्शन करें। इस उपाय को करने से भगवान भैरव प्रसन्न होंगे और आपकी मनोकामना को पूर्ण करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें