फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyeshtha Month 2024: मनोवांछित फल और सुख-समृद्धि के लिए ज्येष्ठ माह में करें ये कारगर उपाय

Fri, 24 May 2024 06:22 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Jyeshtha Month 2024: इस वर्ष ज्येष्ठ माह की शुरुआत 24 मई 2024 से हो रही है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, ज्येष्ठ मास साल का तीसरा महीना है। इसे 'जेठ' के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
Jyeshtha Month 2024 - फोटो : freepik.com
Jyeshtha Month 2024: इस वर्ष ज्येष्ठ माह की शुरुआत 24 मई 2024 से हो रही है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, ज्येष्ठ मास साल का तीसरा महीना है। इसे 'जेठ' के नाम से भी जाना जाता है। इस माह को साल के सबसे बड़े महीनों में गिना जाता है। इस माह में भीषण गर्मी पड़ती है, क्योंकि इस दौरान सूर्य अपने सबसे ताकतवर रूप में होते हैं। इस अवधि को नौतपा कहा जाता है, जिसका अर्थ है 9 दिन तक भीषण गर्मी। धार्मिक दृष्टि से भी इस माह को बेहद शुभ माना गया है।

इस महीने में वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, गंगा दशहरा वह निर्जला एकादशी जैसे बड़े व्रत आते हैं। मान्यताओं के अनुसार इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए, उन्हें यह माह अधिक प्रिय है। इस दौरान दान, स्नान व पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। शुभता से भरे इस माह में कुछ उपायों को करने से जीवन में तरक्की के योग बनते है। साथ ही मनोवांछित फल मिलता है। इसी कड़ी में आइए इन उपायों के बारे में जान लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Jyeshtha Month 2024 - फोटो : अमर उजाला
इन चीजों का करें दान
ज्येष्ठ माह में आने वाले तीज-त्योहार इस माह की शुभता को बढ़ाते हैं। ऐसे में दान पुण्य के कार्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। ज्येष्ठ माह में पंखे, जूते, चप्पल, खीरा, सत्तू, अन्न का दान करना चाहिए। ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं, जिससे जीवन में उन्नति होती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Jyeshtha Month 2024 - फोटो : अमर उजाला
ज्येष्ठ माह में जरूर करें ये उपाय
ज्येष्ठ माह में भीषण गर्मी पड़ती है। ऐसे में लोगों को लू से बचने और अधिक मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है। यदि आप इस माह में जल और भोजन का दान करते हैं, तो सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं। वहीं इस माह में आने वाले हर मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। इस दौरान हनुमान जी को उनकी प्रिय चीजों को अर्पित करने से कष्टों में कमी आती हैं।

4 of 5
Jyeshtha Month 2024 - फोटो : istock
ज्येष्ठ माह में जरूर करें ये कार्य
ज्येष्ठ महीने में भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ होता है। इस दौरान मां लक्ष्मी और शिव जी की पूजा भी करनी चाहिए। इस दौरान उनके मंत्रों का जाप करने से मन शांत होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस समय तिल का दान करने से व्यक्ति अकाल मृत्यु से बच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jyeshtha Month 2024 - फोटो : अमर उजाला
न करें ये गलतियां
ज्येष्ठ माह में भूलकर भी दिन में सोना नहीं चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से स्वास्थ्य संबंधित परेशानी होने लगती हैं। ज्येष्ठ माह में बड़े पुत्र या पुत्री की शादी नहीं करनी चाहिए। इस दौरान भूलकर भी मांस-मदिरा का सेवन न करें। 
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें