Buddha Purnima 2024: आज देशभर में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। यह बौद्ध धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है, इसे बुद्ध जयंती के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इस शुभ दिन पर ही गौतम बुद्ध का जन्म और उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। उनके जीवन में तीन अधिक महत्वपूर्ण घटनाएं रही है, पहला उनका जन्म, दूसरा ज्ञान और तीसरा मोक्ष, यह सभी एक ही तिथि पर आते है।
बुद्ध पूर्णिमा को भारत के अलावा कई देशों में धूमधाम से मनाया जाता है। इस शुभ तिथि पर सभी भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना करते है, साथ ही ज्ञान और बुद्धि की कामना करते हैं। इस दौरान बौद्ध मंदिरों में दान करने का खास महत्व है। इस दिन उपवास रखने से ज्ञान की प्राप्ति होती है। बुद्ध पूर्णिमा पर सभी को पवित्र ग्रंथ का पाठ करना चाहिए। ऐसे में आइए इस दिन के महत्व और पूजा मुहूर्त के बारे में जान लेते हैं।