फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyeshth Purnima 2021: ज्येष्ठ पूर्णिमा आज, ये 4 उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत, होगा आर्थिक लाभ

Thu, 24 Jun 2021 05:38 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2021 - फोटो : अमर उजाला
Jyeshth Purnima 2021: ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि 24 जून गुरुवार को पड़ रही है। पूर्णिमांत के अनुसार, यह ज्येष्ठ माह का अंतिम दिन होता है। हिन्दू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन पवित्र नदी अथवा जलकुंड में स्नान, व्रत एवं दान-पुण्य के काम करने की मान्यता है। माना जाता है कि इस दिन स्नान, व्रत एव दान-पुण्य के कार्य करने से जातकों को शुभ फल प्राप्त होते हैं। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन सूर्य और चंद्रमा क्रमशः मिथुन और वृश्चिक राशि में स्थित होंगे। इसके बाद आषाढ़ माह प्रारंभ हो जाता है। पूर्णिमा तिथि 24 जून 2021 तड़के 03:32 बजे से शुरू हो जाएगी और यह 25 जून 2021 को रात 12:09 बजे समाप्त होगी। पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को आर्थिक लाभ प्राप्त होता है। आप पूर्णिमा के दिन ये विशेष उपाय कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ज्येष्ठ पूर्णिमा के उपाय इस प्रकार हैं..
विज्ञापन

2 of 5
लक्ष्मी माता (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : SELF
मां लक्ष्मी की करें आराधना
पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर 11 कौड़ियां चढ़ाकर उनका हल्दी से तिलक करें। अगले दिन इन कौड़ियों को एक लाल कपड़े में बांधकर वहां रख दे जहां आप अपना धन रखते हैं। ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

3 of 5
धन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : www.pexels.com
इस मंत्र का करें जाप
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय चन्द्रमा को कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर "ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमासे नम:" या " ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:. " मंत्र का जप करते हुए अर्ध्य देना चाहिए। ऐसा करने से धीरे-धीरे आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

4 of 5
पीपल का पेड़ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
पीपल के वृक्ष की करें आराधना
शास्त्रों में इस बात का वर्णन है कि पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर कुछ मीठा चढ़ाकर जल अर्पित करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चंद्र देव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
चंद्र देव को दें अर्घ्य
वैवाहिक जीवन में मधुरता के लिए पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी में से किसी को चंद्रमा को अर्घ्य अवश्य देना चाहिए। पति- पत्नी साथ में भी अर्घ्य दे सकते हैं। इस उपाय से आपके दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता का रस बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें