July 2026 Pradosh Vrat: हिंदू धर्म में हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है, जिसका विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। इस व्रत का नाम उस दिन के अनुसार रखा जाता है, जिस दिन यह पड़ता है। जैसे यदि प्रदोष व्रत रविवार को आता है, तो उसे रवि प्रदोष कहा जाता है। जुलाई माह में यह व्रत रविवार को पड़ रहा है, इसलिए इसे रवि प्रदोष के रूप में जाना जाएगा। इस दिन भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है, जिससे भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है। आइए जानते हैं जुलाई 2026 में पहले प्रदोष व्रत की तिथि और शुभ मुहूर्त।