जन्माष्टमी के अवसर पर घर में लड्डू गोपाल यानी बाल कृष्ण का स्वरूप स्थापित करने की परंपरा है।
- फोटो : Amar Ujala
क्या जन्माष्टमी से पहले लड्डू गोपाल की मूर्ति घर लानी चाहिए?
जन्माष्टमी के अवसर पर घर में लड्डू गोपाल यानी बाल कृष्ण का स्वरूप स्थापित करने की परंपरा है। अगर आप लड्डू गोपाल को घर लाना चाहते हैं, तो जन्माष्टमी से पहले भी उनकी मूर्ति ला सकते हैं। लड्डू गोपाल को घर लाने के बाद उनकी नियमित सेवा, पूजा, भोग, वस्त्र और श्रृंगार जैसी परंपराओं का पालन किया जाता है। इसलिए उन्हें तभी घर लाएं जब आप नियमित रूप से उनकी सेवा कर सकें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, श्रद्धा और प्रेम से लड्डू गोपाल की सेवा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।