भौम प्रदोष व्रत 2026 पूजा मुहूर्त
- फोटो : adobe stock
भौम प्रदोष व्रत 2026 पूजा मुहूर्त
8 सितंबर को भगवान शिव की पूजा के लिए शाम 6:35 बजे से रात 8:52 बजे तक का समय शुभ रहेगा। यानी भक्तों को शिव पूजा के लिए लगभग 2 घंटे 18 मिनट का समय प्राप्त होगा। इस अवधि में भगवान शिव का जल, दूध, बेलपत्र, फूल और अन्य पूजन सामग्री से विधिवत अभिषेक कर सकते हैं।
इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:31 बजे से 5:17 बजे तक रहेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:54 बजे से दोपहर 12:44 बजे तक है। रात में निशिता काल 11:56 बजे से 9 सितंबर को 12:42 बजे तक रहेगा।