ऋषियों ने दिया श्री कृष्ण के पुत्र सांब को श्राप
- फोटो : iStock
ऋषियों ने दिया श्री कृष्ण के पुत्र सांब को श्राप
एक दिन द्वारिका में महर्षि विश्वामित्र, कण्व और देवर्षि नारद पधारे। वहां पर कुछ युवा आए और उनके साथ परिहास करने लगे। वे परिहास करते समय अपनी मर्यादा तक भूल गए और श्रीकृष्ण के पुत्र सांब को स्त्री वेष में ऋषियों के पास ले गए और कहा कि ये स्त्री गर्भवती है। इसके गर्भ से क्या उत्पन्न होगा? सभी ऋषि अंतर्यामी थे, उन्हें पता था कि वह श्री कृष्ण के पुत्र हैं। लेकिन क्रोध में आकर ऋषियों ने श्राप दिया कि- श्रीकृष्ण का यह पुत्र वृष्णि और अंधकवंशी पुरुषों का नाश करने के लिए एक लोहे का मूसल उत्पन्न करेगा। श्रीकृष्ण को जब यह बात पता चली तो उन्होंने कहा कि ये बात अवश्य सत्य होगी।