फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Islamic Festival Calendar 2025: कब मनाई जाएगी ईद, मुहर्रम, रमजान? यहां देखें मुस्लिम त्योहारों की पूरी लिस्ट

Mon, 06 Jan 2025 05:55 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुहर्रम, शब-ए-बरात, और शब-ए-मेराज जैसे महत्वपूर्ण अवसर भी इसी कैलेंडर के अनुसार मनाए जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस्लामिक कैलेंडर 2025 के अनुसार प्रमुख मुस्लिम त्योहारों की तिथियां।
विज्ञापन
1 of 2
इस्लामिक त्योहार कैलेंडर 2025 - फोटो : Amar Ujala
Islamic Calendar 2025: हिंदू और अंग्रेजी कैलेंडर की तरह ही इस्लामिक कैलेंडर में भी कुल 12 महीने होते हैं। इस्लामिक हिजरी कैलेंडर का नया साल मुहर्रम के पहले दिन से शुरू होता है। इस्लाम धर्म के अनुयायी अपने धार्मिक पर्वों, त्योहारों और महत्वपूर्ण अवसरों की तिथियां निर्धारित करने के लिए इसी हिजरी कैलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। हिजरी कैलेंडर एक चंद्र कैलेंडर है, जिसमें साल 354 या 355 दिनों का होता है। इसमें 12 महीने होते हैं, जिनमें मुहर्रम, सफर, रबीउल अव्वल, रबीउल आखिर, जुमादुल अव्वल, जुमादुल आखिर, रजब, शाबान, रमजान, शव्वाल, जिलकद और जिलहिज्जा शामिल हैं। चूंकि हिजरी कैलेंडर चंद्रमा के चक्र पर आधारित होता है, इसलिए इसका साल सौर कैलेंडर की तुलना में लगभग 10-11 दिन छोटा होता है। इसी वजह से इस्लामी त्योहार और धार्मिक अवसर हर साल 10-11 दिन पहले आ जाते हैं।

इस्लामी कैलेंडर का महत्व केवल त्योहारों और धार्मिक अवसरों के निर्धारण तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह मुसलमानों के धार्मिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रमजान के रोजे, हज का समय, ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा जैसे पर्व इसी कैलेंडर के आधार पर मनाए जाते हैं। इसके अलावा, मुहर्रम, शब-ए-बरात, और शब-ए-मेराज जैसे महत्वपूर्ण अवसर भी इसी कैलेंडर के अनुसार मनाए जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस्लामिक कैलेंडर 2025 के अनुसार प्रमुख मुस्लिम त्योहारों की तिथियां।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
इस्लामिक त्योहार कैलेंडर 2025 - फोटो : Adobe Stock
इस्लामिक त्योहार कैलेंडर 2025
 
त्योहार हिजरी तारीख अंग्रेजी तारीख
रजब महीने की शुरुआत 1 रज्जब 1446 हिजरी 1 जनवरी 2025
इसरा मिराज 27 रज्जब 1446 हिजरी      27 जनवरी 2025
शाबान की शुरुआत 1 शाबान 1446 हिजरी 31 जनवरी 2025
आधा शाबान 15 शाबान 1446 हिजरी 14 फरवरी 2025
रमज़ान और रोज़े का महीना शुरू 1 रमजान 1446 हिजरी 1 मार्च 2025
नुज़ूल-उल-कुरान 17 रमज़ान 1446 हिजरी 17 मार्च 2025
ललयात-उल-कद्र 27 रमज़ान 1446 हिजरी 27 मार्च 2025
शव्वाल की शुरुआत 1 शव्वाल 1446 हिजरी 31 मार्च 2025
ईद-उल-फ़ितर 1 शव्वाल 1446 एएच       31 मार्च 2025
ज़िल-क़ादा की शुरुआत 1 धुल-क़ादा 1446 हिजरी 29 अप्रैल 2025
ज़िलहिज्जा की शुरुआत     1 ज़िलहिज्जा 1446 हिजरी     28 मई 2025
अराफात में वक्फ (हज) 9 ज़िलहिज्जा 1446 हिजरी 5 जून 2025
ईद-उल-अज़हा       10 ज़िलहिज्जा 1446 हिजरी     6 जून 2025
तश्रीक़ के दिन 11, 12, 13 ज़िलहिज्जा 1446 हिजरी     7 जून 2025
मुहर्रम (इस्लामिक नव वर्ष) की शुरुआत 1 मुहर्रम 1447 हिजरी 26 जून 2025
आशूरा व्रत     10 मुहर्रम 1447 हिजरी 5 जुलाई 2025
सफर की शुरुआत 1 सफ़र 1447 हिजरी 26 जुलाई 2025
रबी-उल-अव्वल की शुरुआत     1 रबी-उल-अव्वल 1447 हिजरी 25 अगस्त 2025
पैगंबर (मावलिद) का जन्मदिन 12 रबी-उल-अव्वल 1447 हिजरी     15 सितंबर 2025
रबी-उल-थानी की शुरुआत    1 रबी-उल-थानी 1447 हिजरी 23 सितंबर 2025
जमादा-उल-उला की शुरुआत 1 जमादा-उल-उला 23 अक्टूबर 2025
जमादा-उल-अखिरा की शुरुआत 1 जुमादा-अल-अखिरा  22 नवंबर 2025



हिजरी कैलेंडर की विशेषताएं
  • यह पूरी तरह से चंद्र चक्र पर आधारित है।
  • इसमें साल 12 महीनों में विभाजित होता है।
  • हर महीने की शुरुआत चांद के दिखाई देने पर निर्भर करती है।
  • इस कैलेंडर का मुख्य उद्देश्य धार्मिक तिथियों का निर्धारण करना है।
  • हिजरी कैलेंडर न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह मुसलमानों के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है।


Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर करें इन चीजों का दान, मिलेगा पुण्य और सूर्य देव का आशीर्वाद

Pradosh Vrat 2025: साल के पहले प्रदोष पर करें इस चालीसा का पाठ, भोलेनाथ का मिलेगा आशीर्वाद




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें